{"_id":"6a9aad60ec3406968c08f0f4","slug":"schools-won-in-sports-nahan-news-c-177-1-ssml1028-187978-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कोरग ने कबड्डी और हरिपुरधार ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कोरग ने कबड्डी और हरिपुरधार ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की प्रतियोगिता का समापन
विजेता और उपविजेता टीमों को किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरग में छात्र वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में मेजबान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, वॉलीबाल के फाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार ने कोरग को पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। मेजबान विद्यालय कोरग को शानदार प्रदर्शन के लिए ऑल राउंड द बेस्ट के खिताब से सम्मानित किया गया।
खो-खो के फाइनल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांगना सताहन ने रजाणा को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। शतरंज और बैडमिंटन दोनों प्रतियोगिताओं में बीवीएन पब्लिक स्कूल संगड़ाह विजेता रहा। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार ने प्रथम स्थान हासिल किया। लोक नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलाड़ भलौना और योग प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बौरली ने जीत हासिल की।
कबड्डी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब कोरग स्कूल के छात्र नवीन शर्मा को प्रदान किया गया। वॉलीबाल में हरिपुरधार स्कूल के आर्यन राणा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। बैडमिंटन में बीवीएन पब्लिक स्कूल संगड़ाह के पंकज को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में सबसे अनुशासनात्मक विद्यालय का पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलाड़ भलौना को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों को माता भंगायणी मंदिर समिति के सदस्यों की ओर से पुरस्कार एवं ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष बलवीर ठाकुर ने माता भंगायणी मंदिर समिति की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरग को गोद लेने की घोषणा की।