{"_id":"69f1efe6fbbf15db7c01a4b0","slug":"scholars-home-school-council-members-selection-nahan-news-c-177-1-ssml1030-177501-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अदम्य सैनी हेड ब्वॉय और सिमरनप्रीत कौर हेड गर्ल बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अदम्य सैनी हेड ब्वॉय और सिमरनप्रीत कौर हेड गर्ल बने
विज्ञापन
द स्कॉलर्स होम स्कूल काउंसिल सदस्य का हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम विद्यालय के प्रांगण में एसबीसी काउंसिल सदस्यों का चयन किया गया। एसबीसी काउंसिल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं टीम भावना का विकास करना रहा। चयन प्रक्रिया के उपरांत सत्र 2026–27 के लिए चयनित विद्यार्थियों को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंप दी गईं हैं।
विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों के सहयोग एवं समर्थन की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल काउंसिल सदस्य हेड ब्वॉय अदम्य सैनी, कक्षा 12वीं (नॉन-मेडिकल), और हेड गर्ल सिमरनप्रीत कौर, कक्षा 12वीं (कॉमर्स) को चुना गया है। इसके अलावा डिप्टी हेड ब्वॉय वत्सल मल्हान कक्षा 12वीं (कॉमर्स) और डिप्टी हेड गर्ल शरलीन कौर, कक्षा 12वीं (कॉमर्स) को बनाया गया है।
स्पोर्ट्स कैप्टन ब्वॉय अक्षित राय कक्षा 11वीं (नाॅन मेडिकल) और स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल वंशिका, कक्षा 11वीं (ह्यूमैनिटीज) बनाए गए हैं। हाउस कैप्टन एवं वाइस कैप्टन अजीत सिंह हाउस के कैप्टन प्रांजय तोमर (10वीं) वाइस कैप्टन अर्नव शर्मा (9वीं), मनु हाउस कैप्टन भवेश भार्गव (10वीं) और वाइस कैप्टन गुंडराज कौर (9वीं) बनाए गए। इसके अलावा श्रवण हाउस के कैप्टन अभिजय सिंह चौहान (10वीं), वाइस कैप्टन राध्या (9वीं), ध्रुव हाउस के कैप्टन आदर्श शर्मा (10वीं) और वाइस कैप्टन वैभव चौहान (9वीं) बने।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग और गुरमीत कौर नारंग ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं आत्मविश्वास के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के नेतृत्व के अवसर विद्यार्थियों में अनुशासन, जिम्मेदारी तथा टीम भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप बतान, प्रवीण कुमार, रोहित शर्मा, निशा कुमारी, लक्ष्मी शर्मा, सुधीर कुमार, अमित कुमार और भगवंत सिंह को विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संवाद