Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   scholarhome school diwali

Sirmour News: नन्हे कलाकारों की रामलीला ने मोहा मन, आत्मविश्वास और अभिनय ने जीता दिल

Thu, 05 Nov 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
scholarhome school diwali
द स्कॉलर्स होम स्कूल जूनियर ब्रांच देवीनगर में दिवाली पर्व पर छोटे बच्चों के रामलीला मंचन कार्य
द स्कॉलर्स होम स्कूल की जूनियर ब्रांच में दिवाली कार्यक्रम आयोजित, हिमाचली नाटी सहित कई प्रस्तुतियां दीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल की जूनियर ब्रांच देवीनगर में बुधवार को दिवाली पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नन्हे बच्चों ने रामलीला का मंचन कर अपनी अद्भुत अभिनय प्रतिभा और आत्मविश्वास से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर अभिभावकों और स्कूल स्टाफ ने देर तक तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल निदेशक डॉ. एनपीएस नारंग और गुरमीत कौर नारंग ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बच्चों ने रामलीला, हिमाचली नाटी सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे कलाकारों ने भगवान श्रीराम की मर्यादा, माता सीता की पवित्रता और हनुमान जी के निस्वार्थ प्रेम को मंच पर जीवंत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

डॉ. एनपीएस नारंग ने कहा कि बच्चों की मजबूत नींव के लिए शिक्षा के साथ खेल और सह-शैक्षणिक गतिविधियां भी जरूरी हैं। गुरमीत कौर नारंग ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों का मंच पर बोलने का डर दूर होता है और वे अपनी संस्कृति व नैतिक मूल्यों से जुड़ते हैं।-----

द स्कॉलर्स होम स्कूल जूनियर ब्रांच देवीनगर में दिवाली पर्व पर छोटे बच्चों के रामलीला मंचन कार्य

द स्कॉलर्स होम स्कूल जूनियर ब्रांच देवीनगर में दिवाली पर्व पर छोटे बच्चों के रामलीला मंचन कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed