फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   scholarhome school best in khelkood

Sirmour News: जिला स्तरीय अंडर 19 बॉयज में द स्कॉलर्स होम के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
scholarhome school best in khelkood
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर लौटे द स्कॉलर्स होम स्कूल के खिलाड़ी स्कूल के प्र
सिटी स्पोर्ट्स--
विज्ञापन




भुवन चौहान और रक्षित राज्य स्तरीय एसजीएफआई प्रतियोगिता हमीरपुर के लिए चयनित

शतरंज प्रतियोगिता में द स्कॉलर्स होम स्कूल टीम ने ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के खिलाड़ी भुवन चौहान और रक्षित का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को हुआ है। जिला स्तरीय एसजीएफआई अंडर-19 बॉयज में द स्कॉलर्स होम पांवटा साहिब के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। शतरंज प्रतियोगिता में द स्कॉलर्स होम स्कूल ने ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग जी ने कहा कि विद्यालय के खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और आने वाले समय में भी राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। पीएमश्री पं. दुर्गा दत्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारग सिरमौर में आयोजित अंडर-19 इंडोर टूर्नामेंट में द स्कॉलर्स होम स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में पदक हासिल किए।
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में द स्कॉलर्स होम स्कूल ने ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के खिलाड़ी भुवन चौहान और रक्षित का चयन राज्य स्तरीय एसजीएफआई टूर्नामेंट, हमीरपुर के लिए हुआ है। कॉम्बैट स्पोर्ट्स में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग में राघव राकेश राजपूत ने स्वर्ण पदक, जबकि कार्तिकेय ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, ताइक्वांडो में अक्षित राय ने स्वर्ण पदक तथा लक्ष्यराज ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूडो में धनंजय सिंह चौहान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने कराटे में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वुशु प्रतियोगिता में आरव कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय प्रशिक्षकों प्रवीण ठाकुर और अमित कुमार को दिया है।

स्कूल टीम की शानदार उपलब्धि पर द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रबंधन निदेशक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, स्कूल निदेशक गुरमीत कौर नारंग, वरिष्ठ प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने स्पोर्ट्स के एचओडी डॉ. कुलदीप कुमार बतान, प्रवीण कुमार, रोहित शर्मा, निशा कुमारी, सुधीर कुमार, अमित कुमार, भगवंत सिंह समेत सभी चयनित खिलाड़ियों एवं पदक विजेताओं को बधाई दी।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed