फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sc community organised dharna in silai for their demand and giripaaar janjatiye issues

जनजातीय दर्जा देने से पहले एससी समुदाय के अधिकारों का हो संरक्षण

Mon, 08 Aug 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
sc community organised dharna  in  silai for their demand and  giripaaar janjatiye issues
गिरिपार अनुसू चित जाति अधिकार संरक्षण समिति के बैनर तले शिलाई में जुटे लोग। संवाद - फोटो : NAHAN
शिलाई (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने से पहले यदि इस क्षेत्र की 40 प्रतिशत अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों का संरक्षण नहीं किया गया तो हम चुप नहीं बैठेंगे। सभी अनुसूचित जातियां इस मुद्दे पर एकमत हैं। शिलाई में आज उमड़ी यह भीड़ इस बात की गवाह है।
विज्ञापन

यह बात शिलाई में आक्रोश रैली के दौरान गिरिपार अनुसूचित जाति अधिकार संरक्षण समिति के प्रधान अनिल मंगेट ने कही। समिति के बैनर तले सोमवार को शिलाई में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में भीड़ जुटी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अनिल मंगेट ने कहा कि गिरिपार को जनजातीय घोषित करने से अनुसूचित जाति वर्ग को पंचायत रोस्टर में नुकसान होगा। एट्रोसिटी एक्ट खत्म होने से अनुसूचित जाति वर्ग पर अत्याचार बढ़ेंगे। यह हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के दौरान एक दर्जन से अधिक वक्ताओं ने अपना संबोधन दिया। इस दौरान वक्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि पहले अनुसूचित जाति के अधिकार सुरक्षित करने का प्रयास करें फिर जनजातीय दर्जे के बारे में सोचें।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर नेताओं का सहयोग नहीं मिला तो उनको सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने इस मुद्दे पर हाटी समिति को खुले मंच पर चर्चा करने की भी चुनौती दी। वक्ताओं ने कहा कि हम संविधान को मानने वाले शांतिप्रिय लोग हैं लेकिन अधिकारों पर बात आई तो हम चुप नहीं बैठेंगे। यह बात नेताओं को भी समझ लेनी चाहिए।

रैली के बाद समिति ने एसडीएम शिलाई के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भी प्रेषित किया। इसमें गिरिपार को जनजातीय दर्जा देने से पहले एससी वर्ग के अधिकार सुरक्षित करने की बात कही गई। इस अवसर पर सुरेंद्र धर्मा, तुलसी राम नींटा, सुनील वर्मा, प्रदीप भारतीय सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed