फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sataun renuka ji road condition not wel

Sirmour News: सतौन रेणुकाजी सड़क पर विभाग ने लगाए पानी के टैंकर

Sat, 01 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
sataun renuka ji road condition not wel
सतौन-रेणुकाजी सड़क पर विभाग की ओर से पानी का छिड़काव करता टैंकर। संवाद
तीन टैंकर से किया जा रहा 15 किलोमीटर सड़क पर छिड़काव
विज्ञापन

ग्रामीणों के रोष प्रकट करने के उपरांत विभाग की खुली नींद

संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के दौरान लोक निर्माण विभाग सतौन से चांदनी तक सड़क पर पानी का छिड़काव करवा रहा है। इसके चलते दूरदराज से आ रहे श्रद्धालुओं को धूल से काफी हद तक छुटकारा मिल रहा है। इस सड़क की खस्ता हालत के चलते स्थानीय लोगों का गुस्सा चरम पर है।

ग्रामीणों ने बीते शुक्रवार को सतौन में धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद विभाग ने 15 किलोमीटर के क्षेत्र में तीन टैंकर पानी के छिड़काव के लिए लगा दिए हैं। इससे श्रद्धालुओं को काफी हद तक राहत मिली है। बता दें कि शुक्रवार से अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी जी मेले का आगाज हो चुका है। रेणुकाजी मेले के लिए बाहरी राज्य से अधिकांश श्रद्धालु सतौन से होते हुए जाते हैं, लेकिन शिलाई मंडल के अंतर्गत आने वाली सतौन से चांदनी तक 15 किलोमीटर सड़क की हालत बहुत दयनीय है। कच्ची सड़क पर धूल ही धूल उड़ती रहती है। इससे मुसाफिरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बीते दिन सड़क की दयनीय हालत को देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग और सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया था। हालांकि विभाग ने पहले ही एक टैंकर लगा रखा था लेकिन एक टैंकर पर्याप्त नहीं था। विभाग ने ग्रामीणों के रोष के बाद दो और टैंकर लगा दिए।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता योगेश ने बताया कि तीन टैंकर पानी के छिड़काव के लिए लगा दिए हैं। दिन भर छिड़काव किया जा रहा है, ताकि मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स---

दो किलोमीटर सड़क का टेंडर लगाया

उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि सड़क की मरम्मत में पिछली भाजपा सरकार ने एक भी ड्रम तारकोल का नहीं लगाया है। उन्होंने माना कि सड़क की हालत बहुत खराब है। इस सड़क के लिए अभी दो किलोमीटर का टेंडर लगाया है। कुछ क्षेत्र इसका वन विभाग के अधीन है जिसकी एनओसी आनी बाकि है। इस सड़क को रेणुका बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत डाला गया है। जल्द ही इस सड़क की स्थिति बदलेगी।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed