{"_id":"6aeb34ce709576644f090797","slug":"sarnha-renuka-ji-hrtc-bus-service-closed-pepole-facing-problem-nahan-news-c-177-1-nhn1007-193406-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सराहां-रेणुका बस सेवा दो दिन बंद, एक दर्जन पंचायतों के सैकड़ों लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सराहां-रेणुका बस सेवा दो दिन बंद, एक दर्जन पंचायतों के सैकड़ों लोग परेशान
विज्ञापन
-बसों की कमी के चलते सोमवार और मंगलवार को नहीं चली सरकारी बस, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को हुई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद और रेणुका विधानसभा क्षेत्रों की करीब एक दर्जन पंचायतों को जोड़ने वाली सराहां-रेणुका सरकारी बस सेवा दो दिन बंद रहने से सैकड़ों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार और मंगलवार को इस मार्ग पर बस नहीं चलने के कारण यात्रियों को आवाजाही के लिए काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। इस मार्ग पर सरकारी परिवहन निगम की यही एकमात्र बस सेवा होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
बसों की कमी के चलते सराहां-रेणुका बस सेवा दो दिनों तक बंद रही। इस बस सेवा से सराहां, बागथन, बजगा, बनाहांधिनी, नहर-सवार, लाना बांका, बेचड़ का बाग सहित रेणुका विधानसभा क्षेत्र की करीब आधा दर्जन पंचायतों के लोगों को परिवहन सुविधा मिलती है।
बस सेवा बंद रहने से विशेषकर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजमर्रा के कार्यों के लिए सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में परिवहन के सीमित साधन होने के कारण सरकारी बस सेवा उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में दो दिनों तक बस का संचालन बंद रहने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए।
विज्ञापन
नहर-सवार पंचायत की पूर्व प्रधान कल्पना शर्मा, लाना बांका पंचायत की पूर्व प्रधान कौशल्या भारद्वाज, नरेश कुमार, प्रेम पाल, राजेंद्र प्रसाद शर्मा और राजेश कुमार ने बस सेवा बंद रहने पर नाराजगी जताई। उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों से इस मार्ग पर नियमित बस सेवा सुनिश्चित करने की मांग की है।
उधर, सराहां बस अड्डा प्रभारी जगमोहन तोमर ने बताया कि सराहां-बेचड़ का बाग-रेणुका सरकारी बस सेवा बसों की कमी के कारण बंद हुई है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।-- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद और रेणुका विधानसभा क्षेत्रों की करीब एक दर्जन पंचायतों को जोड़ने वाली सराहां-रेणुका सरकारी बस सेवा दो दिन बंद रहने से सैकड़ों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार और मंगलवार को इस मार्ग पर बस नहीं चलने के कारण यात्रियों को आवाजाही के लिए काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। इस मार्ग पर सरकारी परिवहन निगम की यही एकमात्र बस सेवा होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
बसों की कमी के चलते सराहां-रेणुका बस सेवा दो दिनों तक बंद रही। इस बस सेवा से सराहां, बागथन, बजगा, बनाहांधिनी, नहर-सवार, लाना बांका, बेचड़ का बाग सहित रेणुका विधानसभा क्षेत्र की करीब आधा दर्जन पंचायतों के लोगों को परिवहन सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
बस सेवा बंद रहने से विशेषकर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजमर्रा के कार्यों के लिए सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में परिवहन के सीमित साधन होने के कारण सरकारी बस सेवा उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में दो दिनों तक बस का संचालन बंद रहने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए।
विज्ञापन
नहर-सवार पंचायत की पूर्व प्रधान कल्पना शर्मा, लाना बांका पंचायत की पूर्व प्रधान कौशल्या भारद्वाज, नरेश कुमार, प्रेम पाल, राजेंद्र प्रसाद शर्मा और राजेश कुमार ने बस सेवा बंद रहने पर नाराजगी जताई। उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों से इस मार्ग पर नियमित बस सेवा सुनिश्चित करने की मांग की है।
उधर, सराहां बस अड्डा प्रभारी जगमोहन तोमर ने बताया कि सराहां-बेचड़ का बाग-रेणुका सरकारी बस सेवा बसों की कमी के कारण बंद हुई है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।