फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sanskrit salok pratiyogita

राज्य स्तरीय श्लोक लेखन प्रतियोगिता में भूमिका रही तृतीया

Sat, 18 Sep 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
sanskrit salok pratiyogita
भूमिका । - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कालाअंब की छात्रा भूमिका ने राज्य स्तरीय श्लोक लेखन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की छात्रा भूमिका ने राज्यभर में तीसरा स्थान झटका है। भूमिका की इस उपलब्धि पर समस्त स्कूल में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बता दें कि राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद हिमाचल प्रदेश ने हिमाचल संस्कृत अकादमी के सहयोग से हर घर पाठशाला समग्र शिक्षा अभियान के तहत संस्कृत पखवाड़े पर ऑनलाइन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं करवाई। इस दौरान आयोजित हुई नारा लेखन, श्लोक लेखन, निबंध लेखन, संस्कृत गीत प्रतियोगिता में राज्यभर से विभिन्न स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कालाअंब स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा भूमिका ने राज्य स्तरीय श्लोक लेखन स्पर्धा के कनिष्ठ वर्ग में भाग लिया जिसमें भूमिका ने राज्यभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। भूमिका की इस सफलता पर समस्त शिक्षकों में खुशी है। छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य बलबीर शर्मा ने भूमिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्कृत की अध्यापिका दीपिका शर्मा को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed