{"_id":"6a96d00edfadda5e49082fe2","slug":"sanora-chhogtali-road-will-be-improved-dpr-work-started-nahan-news-c-177-1-nhn1002-187706-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सनौरा-छोगटाली सड़क सुधरेगी, डीपीआर का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सनौरा-छोगटाली सड़क सुधरेगी, डीपीआर का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक प्राथमिकता में शामिल है सनौरा-छोगटाली सड़क
पच्छाद की विधायक रीना कश्यप के प्रश्न के जवाब में सरकार ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को लेकर विधायक रीना कश्यप की ओर से पूछे गए तारांकित विधानसभा प्रश्न संख्या 4651 के जवाब में सरकार ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। सरकार ने बताया कि सोलन-मिनस मार्ग में सनौरा से छोगटाली ग्राम पंचायत तक के सड़क हिस्से को विधायक प्राथमिकता वर्ष 2025-26 में सुधारीकरण के लिए शामिल किया गया है। इस सड़क के सुधारीकरण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
सरकार की ओर से विधानसभा में दिए गए जवाब के अनुसार, लोक निर्माण विभाग मंडल राजगढ़ के अधिशासी अभियंता ने सड़क सुधारीकरण की डीपीआर तैयार करने का कार्य 7,49,984 रुपये में ठेकेदार को अवॉर्ड किया है। डीपीआर तैयार करने का काम वर्तमान में प्रगति पर है। डीपीआर तैयार होने के बाद इसे सक्षम स्तर से स्वीकृति मिलना जरूरी होगा। इसके बाद ही सड़क के सुधारीकरण की आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
सनौरा से छोगटाली तक के इस मार्ग को विधायक प्राथमिकता में शामिल किए जाने से क्षेत्रवासियों को सड़क की स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सड़क की हालत बेहतर होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पंचायत क्षेत्र में आने-जाने वाले ग्रामीणों को भी सुविधा मिलेगी। हालांकि, सड़क के वास्तविक सुधारीकरण का कार्य डीपीआर की स्वीकृति के बाद ही शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विधायक के इसी विधानसभा प्रश्न के दूसरे हिस्से में मरयोग-धरयार सड़क मार्ग पर सुरक्षा दीवारों और पुलियों के निर्माण एवं मरम्मत को लेकर भी सरकार से जानकारी मांगी गई थी। सरकार ने बताया कि इस सड़क मार्ग पर करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। सरकार के जवाब के अनुसार, मरयोग-धरयार सड़क पर कुल 141 सुरक्षा दीवारों का कार्य प्रस्तावित था। इनमें से 118 सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 23 सुरक्षा दीवारों का कार्य अभी प्रगति पर है। इसी तरह, मार्ग पर 21 नई पुलियों का निर्माण प्रस्तावित था, जिनका निर्माण पूरा किया जा चुका है।