फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sai samiti program in nahan

Sirmour News: माता पदमावती नर्सिंग कॉलेज की छात्रा सबाबेग ने जीती प्रतियोगिता

Thu, 22 Oct 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
sai samiti program in nahan
नाहन के साई हाल में साई सेवा समिति द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार प्रस्तुत करती
सचित्र--
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। श्री सत्य साईं सेवा समिति नाहन के तत्वावधान में बुधवार को भगवान श्री सत्य साईं बाबा के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर साईं हॉल नाहन में भव्य कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मनुष्य जीवन मानवीय गुणों के बिना सार्थक नहीं.., विषय पर एक गरिमामयी भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए माता पदमावती नर्सिंग कॉलेज की छात्रा सबाबेग ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के नर्सिंग स्कूल की छात्रा सुनिधि ने द्वितीय और इसी विद्यालय की प्रतिभावान छात्रा सिमरन कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, इसी प्रतिष्ठित नर्सिंग स्कूल की छात्रा शगुन और तनीषा शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रेरणा पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और साईं भजनों के साथ अत्यंत भक्तिमय माहौल में हुई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता राजन कौशल ने मानवीय मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में सत्य, धर्म, शांति, प्रेम और अहिंसा को अपनाने का आह्वान किया। इसी कड़ी में मुख्य संयोजक अनूप भटनागर और सेवानिवृत्त प्रवक्ता उदय राम शर्मा ने भी सारगर्भित एवं प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से इन शाश्वत मूल्यों को दैनिक जीवन में उतारने पर विशेष जोर दिया। प्रतियोगिता के दौरान वक्ताओं से कुछ रोचक प्रश्न भी पूछे गए, जिनका उन्होंने अपने व्यावहारिक अनुभवों के आधार पर बेहद सटीक उत्तर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान साई सेवा समिति के जिला अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान, माता पदमावती कॉलेज की प्रो. अर्चना शर्मा, साईं भक्त भारती शर्मा, अंबिका सलारिया, जया चौहान, सरिता भटनागर, कविता अग्रवाल, किशोरी लाल पराशर, प्रमोद चौहान, समीर जैन, विजय सैनी, अमित हांडा और अजय पाबुच सहित कई गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में विजेताओं को संगठन की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।-------------

नाहन के साई हाल में साई सेवा समिति द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार प्रस्तुत करती

नाहन के साई हाल में साई सेवा समिति द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार प्रस्तुत करती

नाहन के साई हाल में साई सेवा समिति द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार प्रस्तुत करती

नाहन के साई हाल में साई सेवा समिति द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार प्रस्तुत करती

नाहन के साई हाल में साई सेवा समिति द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार प्रस्तुत करती

नाहन के साई हाल में साई सेवा समिति द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार प्रस्तुत करती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed