फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rupender thakur elected state congress spokesman

Sirmour News: रूपेंद्र ठाकुर को फिर मिली प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी

Wed, 16 Sep 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
rupender thakur elected state congress spokesman
प्रदेश काग्रेस प्रवक्ता रुपेंद्र ठाकुर।
-संगठन में अनुभव और सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने जताया भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रूपेंद्र ठाकुर को एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भी वह प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। संगठन में उनके लंबे अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें दोबारा यह दायित्व सौंपा है।
रूपेंद्र ठाकुर कांग्रेस संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पार्टी गतिविधियों में उनकी सक्रियता, प्रभावी संवाद शैली और संगठन के साथ बेहतर समन्वय को उनकी पुनर्नियुक्ति का प्रमुख आधार माना जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के तौर पर वह पार्टी की विचारधारा, प्रदेश सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने में भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

पुनर्नियुक्ति पर रूपेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और नाहन के विधायक अजय सोलंकी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। कांग्रेस संगठन और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed