फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   run for unity in nahan

Sirmour News: नाहन में रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

Tue, 29 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
run for unity in nahan
नाहन में रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोह पुरुष को श्रद्धा सुमन किए अर्पित
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मद्देनजर कार्यक्रम हुआ आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के मद्देनजर भाजपा ने विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। इसी कड़ी में नाहन में यह कार्यक्रम भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता की अगुवाई में हुआ। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ता ने शहीद स्मारक के समीप सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को एकता के सूत्र में पिरोने में सरदार वल्लभ भाई पटेल का विशेष योगदान रहा है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से सरदार सरोवर में दुनिया की सबसे ऊंची सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें बड़ी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ऐसे शख्स थे जिन्होंने पूरा जीवन देश के बलिदान में लगा दिया और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। जब देश आजाद हुआ तो एकता के सूत्र में पिरोने के लिए सैकड़ों छोटी-बड़ी रियासतों को भारतीय लोकतंत्र में शामिल किया गया।
विज्ञापन

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed