फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rti federation meeting

Sirmour News: ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग

Sat, 11 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
rti federation meeting
पांवटा साहिब में आरटीआई फेडरेशन की बैठक आयोजित
विज्ञापन

-समस्याओं को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री को लिखा जाएगा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में आरटीआई फेडरेशन की मासिक बैठक चतर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर चर्चा की गई और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। बैठक में सदस्यों ने बताया कि पांवटा शहर के भीतर बतापुल से यमुना पुल, बद्रीपुर चौक से तारुवाला और जमानीवाला रोड, बांगरन बायपास चौक से शुभखेड़ा तथा विश्वकर्मा चौक से देवी नगर डेंटल कॉलेज तक ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना बेहद जरूरी है ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। इस संबंध में जल्द ही पुलिस प्रशासन को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा मेन बाजार पांवटा साहिब में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए वन-वे व्यवस्था लागू करने की मांग भी उठाई गई, जिससे आम लोगों को जाम और असुविधा से राहत मिल सके।
विज्ञापन

बैठक में यह भी मुद्दा सामने आया कि एनएच-7 पर बतापुल से यमुना पुल तक बनाए गए डिवाइडरों में न तो फेंसिंग की गई है और न ही फूल-पौधों की व्यवस्था की गई है। साथ ही, ड्रेनेज सिस्टम भी पूरी तरह से कवर नहीं है। इस मामले को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बद्रीपुर चौक में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा न होने के कारण लोगों को हो रही परेशानी पर भी चर्चा की गई। इस संबंध में नगर परिषद को आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र भेजा जाएगा।

इस अवसर पर अरविंद गोयल (कोऑर्डिनेटर), विजय कुमार (महासचिव), टीसी गुप्ता, एनडी सरीन, हरि शरण शर्मा, शांति स्वरूप गुप्ता, सरिता गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed