{"_id":"60f9b39a8ebc3e79b670a668","slug":"rs-1-58-lakh-recovered-from-15-consumers-nahan-news-sml377707848","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 उपभोक्ताओं से वसूले 1.58 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 उपभोक्ताओं से वसूले 1.58 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। बैंक का ऋण न चुकाने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं की अब खैर नहीं है। राज्य सहकारी बैंक की ददाहू शाखा ने वीरवार को डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए रिकवरी शिविर का आयोजन किया। इसमें 24 मामलों में 25.72 लाख की राशि वसूल की जानी थी। लेकिन मौके पर केवल 15 डिफाल्टर उपभोक्ताओं ने ही हाजिरी भरी।
इससे मौके पर 1.58 लाख रुपये की वसूली की। शेष बचे नौ उपभोक्ताओं को समन जारी कर अदालत में पेश होने के आदेश पारित किए गए हैं। रिकवरी कलेक्टर जसमेर सिंह ने बताया कि ददाहू शाखा के अंतर्गत 24 मामलों में से 15 मामलों पर ही सुनवाई हो सकी। इनसे 1.58 लाख रुपये की वसूली की गई। जबकि नौ डिफाल्टर उपभोक्ताओं के मामले बनाकर अदालत को सौंपे जाएंगे। इनमें से अधिकतर मामले किसानों के केसीसी ऋण से संबंधित हैं।
जो ऋण लेकर बैंक का रास्ता तक भूल गए। जबकि पांच मामले पिछले लंबे अरसे से ही लटके हुए हैं। विशेषतौर पर शिविर में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। कहा कि 15 लोगों से राशि का कुछ हिस्सा मौके पर जमा करवाया गया है। उनको शेष राशि जमा करवाने का समय भी दिया है। इस मौके पर शाखा प्रबंधक विकास सैनी और आशीष कुमार सहित बैंक के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।