फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road safety samiti meeting

Sirmour News: सड़क दुर्घटनाएं राेकने के लिए पैराफीट और क्रेश बैरियर लगाए विभाग

Sat, 24 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
road safety samiti meeting
नाहन में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने  सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते
उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लोक निर्माण विभाग को दिए निर्देश
विज्ञापन

पांवटा के तीन स्थानों पर माइनिंग संबंधी बड़े वाहन केवल रात्रि 10 से प्रातः 5 बजे तक ही चलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में प्रशासनिक, लोक निर्माण, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस तथा सड़क सुरक्षा क्लब के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में उपायुक्त ने जिला सिरमौर में हुई सड़क दुर्घटनाओं, ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीड तथा नाहन शहर में यातायात समस्या के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब शहर में स्थानीय लोगों को हो रही असुविधा के दृष्टिगत बांगरण चौक से पुरुवाला, बातापुल से विश्वकर्मा चौक तथा विश्वकर्मा चौक से रामपुरघाट सड़क पर माइनिंग संबंधी बड़े वाहन केवल रात्रि 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सड़क के किनारे पैराफीट तथा क्रेश बैरियर लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नाहन शहर में आठ पार्किंग स्थल क्रियाशील हैं जहां नगर पालिका, वाहनों के पार्किंग संबंधी शुल्क फलैक्स पर प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन के दृष्टिगत शहर में सब्जी तथा फूड स्ट्रीट वेंडर के लिए स्थल चिह्नित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को टैक्सी तथा ई-रिक्शा ऑपरेटरस के लिए पार्किंग स्थल शीघ्र चिह्नित करने को कहा।
उपायुक्त ने पांवटा से कालाअंब राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित स्कूलों के नजदीक विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए रंबल स्ट्रीप तथा साइनेजिज शीघ्र स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए।


बैठक में नाहन शहर की विभिन्न समस्याओं के अतिरिक्त चौगान मैदान के सौंदर्यीकरण पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर लायक राम वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण आलोक जनवेजा, अध्यक्ष सड़क सुरक्षा क्लब नाहन नरेंद्र तोमर सहित समिति के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed