फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road safety program in tiripati group

Sirmour News: सड़क सुरक्षा की स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले कर्मचारी सम्मानित

Sun, 18 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
road safety program in tiripati group
त्रिरुपती समूह के माध्यम से आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताहमें ​विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता मुख्
एसपी एनएस नेगी ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के बारे में किया जागरूकतिरुपति समूह में 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। तिरुपति समूह में 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कर्मचारियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसपी सिरमौर एनएस नेगी रहे। कार्यक्रम को लेकर कर्मचारियों ने उत्साह और प्रतिबद्धता दिखाई।
विज्ञापन


तिरुपति समूह की तरफ से अशोक गोयल, अरुण गोयल, दीपक गोयल एवं तिरुपति ग्रुप के वरिष्ठ प्रबंधन ने मुख्यातिथि एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी का जोरदार स्वागत किया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सड़क सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए पोस्टर एवं स्लोगन निर्माण, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन क्विज़, डिफेंसिव ड्राइविंग पर प्रशिक्षण, फोर्कलिफ्ट ऑपरेशन प्रतियोगिता सहित अनेक जागरूकता एवं सहभागिता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने संबोधित किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न नियम कानून व वाहन चलाने के दौरान बरती जाने वाली एहतियात के बारे में विस्तार से बताया। एसपी ने सभी को सुरक्षा-प्रथम सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जिससे संगठन में सुरक्षा, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ किया गया।
अंत में तिरुपति परिवार ने एसपी निश्चिंत सिंह नेगी की गरिमामई उपस्थिति, दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक विचारों के लिए उनका आभार आभार व्यक्त किया।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed