फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road of sirmaur

सतौन-रेणुका मार्ग की बदहाल दशा पर उग्र हुए ग्रामीण

Fri, 11 Jun 2021 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
road of sirmaur
सतौन (सिरमौर)। सतौन क्षेत्र के ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से सतौन-रेणुका मार्ग की खस्ताहालत को सात दिन में सुधारने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह सात दिन के बाद लोनिवि विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेेंगे और भूख हड़ताल भी शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

अपनी इस मांग को लेकर क्षेत्र की सात पंचायतों के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसडीएम पांवटा से मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम विवेक शर्मा को ज्ञापन सौंपकर सतौन-रेणुका मार्ग की बदहाल दशा को अविलंब सुधारने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि कपूर, प्रदीप, भजौन पंचायत प्रधान गुलाब सिंह, सतौन पंचायत प्रधान ममता देवी, उपप्रधान गुलाब सिंह, भगवान सिंह, अनिल कुमार, मीरा देवी, धनबीर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने एसडीएम को बताया कि दो साल पहले सतौन-रेणुका सड़क चांदनी तक 15 किमी पक्की हुई थी लेकिन एक साल में ही इस सड़क की टारिंग बुरी तरह से उखड़ चुकी है। करीब छह महीने से ग्रामीण लगातार लोनिवि को इससे अवगत करवा रहे हैं लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जबकि लोग जान जोखिम में डालकर इस सड़क पर सफर कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 15 किमी की इस सड़क में कोई भी पुलिया खुली नहीं है। सारी पुलिया मलबे से भरी हुई हैं। सड़क पर बस गड्ढे ही गड्ढे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लोनिवि पैसे का दुरुपयोग कर रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि इस मार्ग को सात दिन में दुरुस्त नहीं किया गया तो सभी गांववासी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और भूख हड़ताल पर भी बैठ जाएंगे। एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। लोनिवि शिलाई के एक्सईएन पीके उप्रेती ने बताया कि जल्द ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed