फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road facility in sirmaur

आजादी के 73 साल बाद शिलाई के आंद्रा गांव में पहुंची सड़क

Sat, 26 Jun 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
road facility in sirmaur
सतौन/ शिलाई (सिरमौर)। शिलाई विस क्षेत्र के अंतर्गत शमाह पमता पंचायत के आंद्रा गांव के लोगों को आजादी के 73 साल बाद सड़क सुविधा मिली है। शिलाई के पूर्व विधायक एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने शनिवार को आंद्रा सड़क का लोकार्पण किया। इस सड़क पर 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। गांव में पहली बार कोई वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों से पूर्व विधायक का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर का सड़क सुविधा देने के लिए आभार प्रकट किया। भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा ने कहा कि ग्रामीण लोग काफी समय से सड़क के लिए संघर्ष कर रहे थे लेकिन पिछली सरकार ने इनकी कोई सुध नहीं ली। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों से सड़क का वायदा किया था जो आज पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

लोकार्पण अवसर पर बलदेव तोमर ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद आज आंद्रा गांव भी सड़क से जुड़ गया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस गांव में सड़क पहुंचाने का वादा किया था लेकिन वन विभाग की जमीन होने के कारण अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने में समय लग गया। एनओसी मिलते ही सड़क का काम पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि सड़क सुविधा मिलने के बाद किसानों को अपनी नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सूरत चौहान, जिप सदस्य मामराज शर्मा, देवराज प्रधान प्रधान डांडा पागर, मोहन ठाकुर प्रधान कमरऊ पंचायत, बलबीर चौहान पूर्व जिप सदस्य, सुनील चौहान पूर्व प्रधान, शोभा राम शर्मा प्रधान शवगा, जगदीश चंद पंचायत समिति सदस्य, नेत्र सिंह, जगदीश चंद, रमेश चौहान पूर्व उपाध्यक्ष ब्लॉक समिति पावटा, मुंशी राम पुंडीर, रमेश चंद उपप्रधान बनोर, चंद्रमोहन ठाकुर जिला सचिव किसान मोर्चा, रामानंद उपप्रधान, शुपा राम, अमर सिंह, सतीश उपप्रधान, मोहर सिंह, मनी राम, जगत सिंह, रंगी लाल, रामभज, सीताराम, बहादुर सिंह, जय सिंह, रामलाल, रमेश व सुंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed