फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road condition not wel near sanskrit college

Sirmour News: नाहन के वार्ड नंबर-2 में गड्ढों में ढूंढनी पड़ रही है सड़क

Sun, 19 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
road condition not wel near sanskrit college
नाहन के वार्ड नंबर 2 में खस्ताहाल सड़क। संवाद
नाहन के वार्ड नंबर-2 में गड्ढों में ढूंढनी पड़ रही है सड़क
विज्ञापन

गड्ढों वाली इस सड़क पर दो पहिया वाहन चालक हो रहे हादसों का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन ( सिरमौर)। शहर के वार्ड नंबर -2 में संस्कृत कॉलेज के समीप से गुजर रही सड़क पिछले छह साल से खस्ताहाल है। इतने वर्ष गुजर जाने के बाद भी नगर परिषद ने उक्त सड़क को दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। सड़क बीआरसी कार्यालय से मत्स्य विभाग कार्यालय तक खस्ताहाल है। इस सड़क से रोज वाहन चालकों को परेशान होकर गुजरना पड़ता है।
इस सड़क की हालत ऐसी है कि वाहन चालकों को गड्ढों में सड़क को ढूंढना पड़ रहा है। दो पहिया वाहन चालकों को गड्ढों की वजह से सड़क में एक पट्टी के ऊपर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ता है। इस वजह से कई दो पहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होकर चोटिल भी हो चुके हैं। रामकुंडी निवासी दो पहिया वाहन चालक कमल ने बताया कि 25 दिसबंर को एक गाड़ी को पास देते हुए उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। कमल ने बताया कि इस सड़क में वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

बॉक्स -
स्थानीय लोगों ने सड़क को पक्का करने की उठाई मांग
वार्ड नंबर- 2 के स्थानीय लोगों में विनोद कुमार, रिजवान, मनीष ठाकुर, विनित कुमार, राजेश गौड ने कहा कि इस सड़क से उनका रोज आना जाना रहता है। दो पहिया वाहनों के साथ चौपहिया वाहन चालक भी सड़क की खस्ताहाल से परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से उक्त सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।

नाहन के वार्ड नंबर 2 में खस्ताहाल सड़क। संवाद

नाहन के वार्ड नंबर 2 में खस्ताहाल सड़क। संवाद

नाहन के वार्ड नंबर 2 में खस्ताहाल सड़क। संवाद

नाहन के वार्ड नंबर 2 में खस्ताहाल सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed