फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rimjim and ragav win second prize in quiz pratiyogita

Sirmour News: राज्य स्तर प्रश्नोतरी में डिवाइन विजडम स्कूल के रिमझिम और राघव द्वितीय

Tue, 19 Dec 2023 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
rimjim and ragav win second prize in quiz pratiyogita
राज्य स्तर प्रश्नोतरी में डिवाइन विजडम स्कूल के रिमझिम व राघव द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करते हुए
राज्य स्तर प्रश्नोतरी में डिवाइन विजडम स्कूल के रिमझिम और राघव द्वितीय
विज्ञापन

निरंतर प्रयास और प्रेरणा से मुकाम तक पहुंचना संभव : मीनाक्षी मल्होत्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। डिवाइन विजडम स्कूल माजरा के रिमझिम और राघव कराल ने सीएससी राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी में सिरमौर का मान बढ़ाया है। इस सफलता से स्कूल प्रबंधन खुश है। प्रबंधन ने इन बच्चों को इस स्तर तक पहुंचाने वाले मार्गदर्शक टीम को बधाई दी है।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में आयोजित 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में डिवाइन विजडम स्कूल की दसवीं कक्षा के रिमझिम और राघव कराल ने सेकेंडरी श्रेणी में वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व किया। राज्यस्तर पर टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिला सिरमौर का नाम रोशन किया। प्रतिद्वंद्वी कड़ी प्रतिस्पर्धा करते हुए मात्र 0.5 अंक से ही पीछे रहे। इन विद्यार्थियों ने पहले ब्लॉक और फिर जिलास्तर की बाधाओं को पार कर राज्यस्तर पर भी चैंपियंस के रूप में उभरे हैं।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष नीरज गोयल व निदेशक एकता गोयल ने कहा कि विद्यालय के विज्ञान विभाग के अध्यापकों का निरंतर मार्गदर्शन तथा प्रधानाचार्य मीनाक्षी मल्होत्रा की निरंतर प्रेरणा तथा पर्यवेक्षण से विद्यार्थी अंत में इस मुकाम तक पहुंचने में सफल हो पाए हैं। स्कूल प्रबंधन कमेटी तथा सभी अध्यापक वर्ग ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed