फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Retired teachers demanded payment of pending pension arrears.

Sirmour News: सेवानिवृत्त अध्यापकों ने मांगा लंबित पेंशन एरियर का भुगतान

Sun, 14 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Retired teachers demanded payment of pending pension arrears.
सेवानिवृत्त अध्यापकों ने लंबित पेंशन एरियर जारी करने की उठाई मांग
विज्ञापन

बीआरसी कार्यालय पांवटा साहिब में आयोजित में बैठक में समस्याओं पर चर्चा


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा साहिब इकाई की बैठक शनिवार को बीआरसी कार्यालय पांवटा साहिब में संघ अध्यक्ष गुरदियाल सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश सरकार की पेंशनरों के प्रति नीतियों पर नाराजगी जताते हुए लंबित वित्तीय देनदारियों के शीघ्र भुगतान की मांग उठाई गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है, वहीं हिमाचल के पेंशनरों को जनवरी 2016 से लागू रिवाइज्ड पेंशन की बकाया राशि आज तक नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि पेंशनर जीवन के अंतिम पड़ाव में अपने हक की राशि के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

संघ अध्यक्ष गुरदियाल सिंह सैनी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भुगतान लंबित पड़ा है। महंगी दवाइयों और इलाज पर भारी खर्च करने के बावजूद उन्हें प्रतिपूर्ति नहीं मिल रही है। इसके अलावा 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त और डीए की बकाया राशि का भुगतान भी अभी तक नहीं किया गया है। पेंशनरों ने सवाल उठाया कि जब सरकार ने विधायकों और मंत्रियों के वेतन-भत्ते बहाल कर दिए हैं तो पेंशनरों के हक की राशि क्यों रोकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की गई कि 65, 70 और 75 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को मिलने वाली विशेष वेतन वृद्धियों को मूल वेतन में समायोजित किया जाए। अध्यक्ष ने सभी पेंशनरों से 15 जुलाई तक आयकर रिटर्न भरने और 30 जून के बाद अपना जीवन प्रमाण पत्र ट्रेजरी कार्यालय पांवटा साहिब में जमा कराने का आग्रह किया, ताकि पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए।

इस अवसर पर सुरजीत सिंह, भूषण कुमार, एसएस बैस, नीना कौशिक, नंदलाल, रेखा भटनागर, खेम सिंह, यशोदा राम, शरीफ मोहम्मद, ओम प्रकाश, सुमेर चंद, दिलबाग सिंह, संतराम, राज कुमार, केएस गुलेरिया, यादराम, प्रेम चंद, सूरत सिंह, किरन सिंह, ज्ञान चंद, मंगत राम, सोम चंद, बक्शी राम, ध्यान सिंह और खजान सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed