{"_id":"65882827333bca84c807f3b4","slug":"retired-teachers-association-organised-samaan-samaroh-nahan-news-c-177-1-ssml1028-15233-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में 80 साल की आयु पूरी कर चुके सदस्य किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में 80 साल की आयु पूरी कर चुके सदस्य किए सम्मानित
विज्ञापन
सचित्र-- -
नाहन में 80 साल की आयु पूरी कर चुके सदस्य किए सम्मानित
राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ सिरमौर ने मनाया सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ सिरमौर ने शाही मिष्ठान भंडार नाहन में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सदस्यों को सम्मानित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान दलीप सिंह वर्मा ने की। जबकि मंच का संचालन संत राम शर्मा ने किया। बैठक में सदस्यों ने सबसे पहले अपनी मांगों पर चर्चा की। इसके बाद 80 साल की आयु पूरी कर चुके सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसमें रूकमणी, आबिदा बेगम, संतोष कुमारी, श्याम चंद शर्मा, नीना कौशिक शामिल रहे। इस दौरान नीना कौशिक, देवी सहाय शास्त्री, प्रेमपाल चौहान, इंद्र बहादुर, अमरजीत जोशी, बिजरा तोमर ने भी अपने विचार प्रकट किए।
बैठक में मौजूद मास्टर सोमचंद, सुभाष शर्मा, गुरुदेव धीमान समेत 50 सदस्यों ने मेडिकल भत्ता बिलों के लिए बजट मुहैया न करवाने पर गहरा रोष प्रकट किया। उन्होंने कहाकि दो साल से अधिक समय से ये बिल लंबित पड़े हुए हैं। उन्होंने सरकार से इन बिलों के भुगतान के लिए माकूल बजट उपलब्ध करवाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
-- -- -संवाद