{"_id":"61f2df15cef7013a635f950b","slug":"republic-day-celebrated-with-great-pomp-in-sirmaur-nahan-news-sml3978321133","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति के रंग में रंगा नाहन चौगान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति के रंग में रंगा नाहन चौगान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर नाहन के चौगान में परेड की सलामी लेते वन मंत्री राकेश पठानिया।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक चौगान मैदान में गणतंत्र दिवस की धूम रही। इस जिलास्तरीय समारोह में वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने ध्वजा रोहण कर परेड की सलामी ली।
वन मंत्री ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को स्वतंत्र भारत देश ने अपने संविधान को अपनाया था, जिसके साथ भारत सही अर्थों में गणतंत्र बना। गणतंत्र दिवस पर की परेड का नेतृत्व पुलिस उप निरीक्षक रजत ने किया। इस परेड में उप निरीक्षक मनोज कुमार की अगुवाई में जिला पुलिस की टुकड़ी, मुख्य आरक्षी बबीता रानी के नेतृत्व में महिला पुलिस की टुकड़ी, प्लाटून कमांडर राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में होम गार्ड की टुकड़ी, सीनियर प्लाटून कमांडर मीना देवी के नेतृत्व में होम गार्ड महिला की टुकड़ी, राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय की कुमारी तरुणा ठाकुर और तुषार चौहान के नेतृत्व में एनसीसी टुकड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या की एनसीसी कैडेट कुमारी सुकर्ति ठाकुर के नेतृत्व में एनसीसी की टुकड़ी, कुमारी रिंकी के नेतृत्व में स्काउट एडं गाइड की टुकड़ी और सेक्शन लीडर दीप चंद के नेतृत्व में होम गार्ड बैंड नाहन की टुकड़ी ने परेड में भाग लिया।
इससे पूर्व मुख्यातिथि ने नाहन स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा को माल्यार्पण किया और शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें नर्सिंग कॉलेज नाहन की छात्राओं ने गिद्धा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या की छात्राओं द्वारा देश भक्ति समूह गीत, एसवीएन स्कूल की छात्रा ईलमा अंसारी ने एकल गीत और टटियाना स्कूल की अंकिता ने सिरमौर की समृद्ध संस्कृति की झलक नाटी से प्रस्तुत की।
विज्ञापन
वन मंत्री ने जिला में आयुष्मान भारत योजना के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज व संजीवनी विजन अस्पताल पांवटा साहिब के अधिकारियों को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त रेडक्रॉस सोसायटी के वाहन चालक राम सिंह को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार के रूप में दी गई। उन्होंने जिला में वन विभाग में कार्यरत आठ वन रक्षकों को भी सम्मानित किया। इनमें अंजु, नायब सिंह, विशाल कुमार, टेकचंद, विनित कुमार, राजेश कुमार, इंतजार अली और विनोद कुमार शामिल हैं। इस मौके पर सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नाहन डॉ. राजीव बिंदल, उपाध्यक्ष खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जंवाल, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
वन मंत्री ने नेचर पार्क का किया निरीक्षण
नाहन। वन मंत्री राकेश पठानिया ने सहयोगी नेताओं और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ नाहन इंडोर स्टेडियम का दौरा किया। वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन शूटिंग रेंज का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए रुकी धनराशि को जल्द उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वन मंत्री ने आमवाला-सैनवाला पंचायत के कंगनीवाला में विकसित नेचर पार्क का भी दौरा किया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को नेचर पार्क में औषधीय पौधे भी रोपित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने किया ध्वजारोहण
पांवटा साहिब। गणतंत्र दिवस पर पांवटा साहिब में उपमंडल स्तरीय समारोह कार्यक्रम हुआ। मुख्यातिथि उप मंडल दंडाधिकारी विवेक महाजन ने राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। हेड कांस्टेबल विनय कुमार ने परेड में शामिल आठ टुकड़ियों का नेतृत्व किया। पुलिस पुरुष टुकड़ी की अगुवाई जीत सिंह नेगी ने की। भूतपूर्व सैनिकों की टुकड़ी की अगुवाई कमांडर दर्शन सिंह ने की। तारूवाला स्कूल में एनएसएस टुकड़ी की अगुवाई दलीप कुमार और एनसीसी टुकड़ी का नेतृत्व फैजान अली ने की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
एसडीएम डॉ. विक्रम नेगी ने किया ध्वजारोहण
संगड़ाह। लघु सचिवालय परिसर संगड़ाह में कड़ाके की ठंड के बावजूद उपमंडल अधिकारी डॉ. विक्रम नेगी लघु सचिवालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस बल, कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स व आदर्श विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा परेड कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बीवीएन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने उठो जवान देश के वसुंधरा पुकारती देश भक्ति समूह गान से कार्यक्रम का आगाज किया। संगड़ाह महाविद्यालय की छात्रा सुमित्रा ने देश रंगीला रंगीला देश मैरा रंगीला पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया।
कोरोना प्रोटोकाल के तहत मनाया गणतंत्र दिवस
शिलाई। उपमंडल शिलाई में गणतंत्र दिवस कोरोना गाइड लाइन के साथ मनाया गया। लोक निर्माण विश्रामगृह में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी सुरेश सिंघा ने की। पुलिस परेड का निरीक्षण कर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर व्यापार मंडल के व्यापारी और राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
ददाहू में सांकेतिक रूप से मनाया दिवस
ददाहू। तहसील प्रांगण ददाहू में सांकेतिक रूप से गणतंत्र दिवस मनाया गया। नायब तहसीलदार ददाहू करमचंद ने ध्वजारोहण करके मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने देश के महान वीर सपूतों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कोरोना नियमों का पालन करते हुए किसी भी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए।
पच्छाद में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण
सराहां। एसडीएम कार्यालय पच्छाद के प्रांगण में एसडीएम डॉ. शशांक गुप्ता ने ध्वजारोहण करके मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने देश के महान वीर सपूतों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राष्ट्रीय गीत गाकर वीर सपूतों को याद किया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार, बीआरसी सराहां मनीष जिंदल और यूनाइटेड वेटरर्न्स एसोसिएशन पच्छाद के अध्यक्ष संजय राजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
वीआईपी कमरे में बैठे रहे विधायक, प्रशासन देता रहा तिरंगे को सलामी
रोनहाट (सिरमौर)। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस शिलाई परिसर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर तिरंगे को सलामी देकर प्रशासन ने धूमधाम के साथ मनाया गया। एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार सिंघा ने तिरंगे को फहराने के बाद एसएचओ शिलाई मस्तराम ठाकुर ने पुलिस के जवानों के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर उपमंडल स्तरीय इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस दौरान विश्राम गृह के वीआईपी कमरे में बैठे विधायक हर्षवर्धन चौहान पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा करते नजर आए। इसको लेकर सोशल मीडिया पर विधायक हर्ष वर्धन चौहान खूब ट्रोल हो रहे हैं। कुछ लोग इसे राष्ट्रीय पर्व और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे उपमंडल स्तरीय प्रशासनिक कार्यक्रम बताकर विधायक को क्लीन चिट दे रहे हैं। हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी। वैसे तो उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में नियमानुसार एसडीएम ही राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हैं, मगर फिर भी अगर उन्हें मालूम होता तो वो भी तिरंगे को सलामी देने जरूर पहुंचते।
राजगढ़ में भी धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
राजगढ़। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजगढ़ में मनाया गया। एसडीएम राजगढ़ यादवेंद्र पॉल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस परेड की सलामी ली। एसडीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नागरिकों, महिलाओं, अनुसूचित जाति व जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगों के अलावा समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

गणतंत्र दिवस पर चौगान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।- फोटो : NAHAN