फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Renukaji dam affected can make claims and objections till July 22

रेणुकाजी बांध प्रभावित 22 जुलाई तक कर सकते हैं दावे और आक्षेप: खिमटा

Thu, 13 Jul 2023 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Renukaji dam affected can make claims and objections till July 22
नाहन (सिरमौर)। रेणुकाजी बांध परियोजना प्रभावित परिवार अब 22 जुलाई 2023 तक अपने दावे व आक्षेप प्रस्तुत कर सकते हैं। इन्हें बांध परियोजना कार्यालय ददाहू, तहसीलदार ददाहू, संगड़ाह, नौहराधार, राजगढ़ और पच्छाद के कार्यालयों में प्रस्तुत किया जा सकता है।
विज्ञापन


उपायुक्त एवं समाहर्ता सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि दावे और आक्षेप की तिथि में संशोधन करने का निर्णय पिछले कई दिनों से जिला में हो रही भारी वर्षा व सड़क मार्ग अवरूद्ध होने की वजह से लिया गया है।
विज्ञापन


इस बारे संंबंधित व्यक्तियों ने मांग भी की। ताकि छुटे हुए प्रभावित व्यक्ति भी लिखित में अपने दावे व आक्षेप प्रस्तुत कर सकें। रेणुकाजी बांध परियोजना में 20 पंचायतों के कुल 1408 परिवार मुख्य परियोजना प्रभावित परिवार हैं, जिन्हें मुआवजा प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेणुकाजी बांध प्रभावित परिवारों की विस्तृत सूचियां उपायुक्त सिरमौर की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां पर इसका अवलोकन किया जा सकता है। इसके अलावा आमजन की जानकारी के लिए संबंधित पटवार वृतों, पंचायत कार्यालयों में भी यह सूची 16 मई से 22 जुलाई 2023 तक अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed