फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   redcross fair begins in chogan maidan nahan

नाहन में जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला शुरू

Sun, 08 May 2016 10:52 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 08 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन

 नाहन(सिरमौर)। राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि रेडक्रॉस में उदारता से योगदान दें। इससे दानी सज्जन समाज सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। सोसायटी समाज के माध्यम से निर्धन एवं जरूरतमंदों की सेवा अब सहायता करने के लिए समर्पित रहती है। हर व्यक्ति को चाहिए कि अपनी आय का आंशिक भाग पीड़ित मानवता की सेवा में लगाएं। ऐसा करना सही मायनों में एक बेहद ही पुनीत कार्य है। पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह रविवार को नाहन में जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जनसमूह  को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन

राज्य रेडक्रॉस सोसायटी उपाध्यक्ष ने कहा कि संस्था विश्व की सबसे बड़ी गैर राजनैतिक स्वयंसेवी संस्था है। पूरे विश्व के 186 देशों में दो सौ लाख से भी अधिक सदस्य हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रथम विश्व युद्ध के उपरांत हमारे देश में वर्ष 1920 में संसदीय अधिनियम के तहत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का गठन किया था जिससे  रेडक्रॉस गतिविधियों को प्रसार और प्रचार जनमानस तक पहुंचा कर संबंधित वर्ग इसका लाभ उठा सके। देश भर में रेडक्रॉस के स्वयं सेवक विभिन्न  प्रकार की आपदाओं में निरंतर व नि:स्वार्थ भावना से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि समाज सेवा मानव मन की मौलिक भावना है। हमें मुश्किल घड़ी में साथियों, गरीब, जरूरतमंद लोगों की सहायता को हमेशा ही तत्पर रहना जरूरी है। अपने पूर्वजों से हमें दूसरों के दर्द में दु:खी होने और गरीब, कमजोर व जरूरतमंद की सेवा और सहायता करने की शिक्षा की सीख विरासत में मिली है। रेडक्रॉस आय के सृजन के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिला में मेले का आयोजन किया जा रहा है जिससे आय बढ़ा कर अधिक से अधिक निर्धन लोगों की सहायता की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय मेले के दौरान आठ दिव्यांगों को सोसायटी की तरफ से कृत्रिम अंग, व्हील चेयर व श्रवण यंत्र प्रदान किए। मेले में बेबी शो में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले क्रमश: वंशिका, उदिता व मास्टर अधिराज सिंह को पुरस्कृत किया गया। मेले में रेफल ड्रॉ भी निकाला व आकर्षक इनाम प्रदान किए हए। मेले के दौरान डॉग शो व रस्साकशी के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। मुख्यातिथि ने मेले में लगाए गए स्टाल्स का अवलोकन किया। प्रदर्शित किए विभिन्न उत्पादों को देखने में गहन रुचि दिखाई।

कार्यक्रम के दौरान सीपीएस विनय कुमार ने रेडक्रॉस मेले के महत्व के बारे में जानकारी दी। सीपीएस ने 21 हजार की राशि श्री रेणुका विकास बोर्ड तथा 21 हजार राशि अपनी ऐच्छिक निधि से रेडक्रॉस को देने की घोषणा की है।
इससे पहले उपायुक्त सिरमौर व अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस समिति  बीसी बडालिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जिला में रेडक्रॉस के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर, हिप्र. रोजगार सृजन एवं संसाधन संचालन समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान, पांवटा विस क्षेत्र के विधायक चौधरी किरनेश जंग, अध्यक्ष हिमफेड अजय बहादुर सिंह, अध्यक्षा राज्य समाज कल्याण बोर्ड श्रीमती सत्या परमार, पूर्व विधायक कुश परमार, अजय सोलंकी, परिक्षा चौहान, गीता राम ठाकुर, एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यगण व विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया।

इस मौके पर नाहन शहर के शिक्षण संस्थानों और सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके मेले में आए लोगों का भरपूर मनोरंजन करवाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed