{"_id":"698f0ac11f536164750f879a","slug":"ranitaal-park-gate-nahan-news-c-177-1-ssml1028-171850-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विधायक अजय सोलंकी ने किया रानीताल गेट का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विधायक अजय सोलंकी ने किया रानीताल गेट का लोकार्पण
विज्ञापन
सचित्र-- विकास की बात
विधायक अजय सोलंकी ने किया रानीताल गेट का लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने शुक्रवार को रानीताल पार्क के नवनिर्मित छोटे गेट का लोकार्पण किया। नए गेट पर 1.41 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। पहले यहां पर लोहे का गेट था। अब यहां स्टील का गेट लगाया गया है। इसके अलावा सीढिय़ों पर टाइलें भी लगाई गईं हैं। बताया जा रहा है यहां पर गेट लगाने के लिए विधायक अजय सोलंकी ने विधायक निधि से यह राशि दी थी। इसके बाद डीआरडीए विभाग ने ठेकेदार के जरिये इस कार्य को पूरा करवाया।
नवयुवा मंडल रानीताल ने शुक्रवार को यहां पर लोकार्पण समारोह आयोजित किया। इसमें विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने पूजा-अर्चना करने के बाद गेट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रूपेंद्र ठाकुर, वार्ड नंबर 8 के पूर्व पार्षद कपिल गर्ग उर्फ मोंटी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
-- -- संवाद