फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rangoutsav in girls school ponta

Sirmour News: एकल गान में अमृतांजली और रंगोली प्रतियोगिता में भावना अव्वल

Wed, 09 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
rangoutsav in girls school ponta
पीएमश्री कन्या विद्यालय पांवटा साहिब में शिक्षा खंडस्तरीय कला एंव रंगोत्सव में विजेता प्रतिभा
एकल गान में अमृतांजली और रंगोली प्रतियोगिता में भावना अव्वल
विज्ञापन

पांवटा साहिब खंड स्तरीय कला उत्सव एवं रंगोत्सव का आयोजन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में खंड स्तरीय कला उत्सव एवं रंगोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड परियोजना अधिकारी पांवटा एवं स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य रतन ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता के प्रथम, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
वाणिज्य प्रवक्ता रमेश चौहान ने बताया कि पांवटा साहिब की खंड स्तरीय कला उत्सव एवं रंगोत्सव में घुतनपुर, हीरपुर, बेहड़ेवाला, अमरकोट, बहराल, बातामंडी, शिवपुर, रामपुरघाट, किशनपुरा, मुगलावाला करतारपुर व पीएमश्री पांवटा कन्या विद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कला उत्सव के निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अजय शर्मा मुख्य अध्यापक जीवन जोशी और वाणिज्य प्रवक्ता संतराम शर्मा तथा रंगोत्सव कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कला अध्यापक प्रकाश, दलेल सिंह व विशारद निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश चौहान ने बताया कि एकल गीत में कन्या स्कूल पांवटा की अमृतांजलि प्रथम, बातामंडी स्कूल की तान्या दूसरे व रामपुरघाट की शिवानी तृतीय रही। शास्त्रीय गीत में पांवटा स्कूल की अमृतांजलि प्रथम रही। कहानी में अजौली की महक प्रथम व कन्या स्कूल की अंकिता दूसरे स्थान पर रही। ड्रामा में किशनपुरा की शिवानी प्रथम रही। चित्रकला में हीरपुर के नकुषा प्रथम, प्रांजल द्वितीय व बेहड़ेवाली के आदित्या तृतीय रहीं। रंगोली स्पर्धा में पांवटा कन्या स्कूल की भावना प्रथम, मुगलावाला करतारपुर की हर्षिता दूसरे व बेहड़ेवाला की तरनप्रीत तृतीय रहीं।

स्कैचिंग स्पर्धा में कन्या स्कूल पांवटा की आस्था प्रथम, इसी स्कूल की पलव्श द्वितीय व रामपुरघाट की कशिश तृतीय स्थान पर रही।

इस दौरान एसएमसी प्रधान जयपाल ठाकुर, उप प्रधानाचार्य पूनम खंतवाल, हेमा सैनी, प्रतिभा पांडें, बीआरसीसी संदीप गुप्ता, किरण चौधरी समेत स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed