फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rampurghat road condition not wel

Sirmour News: पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त हुआ पांवटा साहिब-रामपुरघाट मार्ग, अब तक नहीं हुई मरम्मत

Sat, 20 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
rampurghat road condition not wel
पिछली बरसात में टूटी पांवटा साहिब देवीनगर से रामपुरघाट सड़क में छोटे वाहनों वी राहगीरों का चलन
-करोड़ों का राजस्व देने वाले औद्योगिक इकाई संचालक और स्टोन क्रशर संचालक परेशान
विज्ञापन


-देवीनगर से रामपुरघाट तक कई शैक्षणिक संस्थान व रिहायशी इलाकों में उड़ रहे धूल के गुबार

संवाद न्यूज़ एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पिछले वर्ष बरसात में देवीनगर से रामपुरघाट मार्ग की हालत खराब हो गई है। कुंजा मतरालियों-रामपुरघाट मार्ग की तरफ शैक्षणिक संस्थान, दर्जनों औद्योगिक इकाइयां और स्टोन क्रशर संचालित हो रहे हैं। यह मार्ग कई स्थलों को जोड़ता है। टूटे मार्ग पर रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। आसपास रिहायशी मकानों, दुकानों में दिन भर धूल उड़ती रहती है। अब फिर बरसात भी शुरू होने वाली है, क्षेत्रवासियों ने टूटे मार्ग की हालत नहीं सुधारने पर नाराजगी जताई है।
सिरमौर क्रॅशर संघ अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, हाउसिंग बोर्ड और पहाड़ी कॉलोनी निवासी अतर सिंह नेगी, जगमोहन सूर्या, राजू शाह, इरफान खान, मोहम्मद नजीर, पंकज तोमर, रमेश शर्मा, दीपचंद चौधरी, प्रेम चौहान व हरदेव सिंह ने बताया कि पांवटा साहिब से देवीनगर से रामपुरघाट मार्ग पिछली बरसात में काफी जगहों पर बुरी तरह से टूट चुका है। सड़क जगह-जगह टूटी होने से इस मार्ग पर दोपहिया और छोटे वाहन चालकों के साथ आसपास के लोगों को काफी दिक्कतें पेश आ रहीं हैं। स्थानीय औद्योगिक इकाइयां और स्टोन क्रशर करोड़ों का राजस्व दे रहे हैं, लेकिन देवीनगर से रामपुरघाट तक सड़क की हालत काफी खराब है।
विज्ञापन

सबसे अधिक दिक्कतें देवीनगर में पूर्व मनोनीत पार्षद शाहबाज खान आवास से लेकर कुंजा मतरालियों मंदिर, पेट्रोल पंप के समीप तथा डेंटल कॉलेज के आसपास सड़क काफी टूटने से हो रहीं हैं। इसमें काफी जगहों पर काफी गड्ढे पड़ने से छोटे वाहनों को अधिक दिक्कतें पेश आ रही हैं। दोपहिया वाहन चालक तो गड्ढे बचाने को कई बार हादसों के शिकार हो रहे हैं। प्रताप सिंह, पूजा ठाकुर और नवीन शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग बीच-बीच में मिट्टी भर देता है परंतु हल्की सी बारिश होने पर मिट्टी बह जाने से कीचड़ हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप निकलने पर सड़क पर वाहन चलने पर काफी धूल मिट्टी उड़ती है। क्रशर जोन को जोड़ने वाले मार्ग की हालत तो और भी अधिक खराब हो चुकी है। इस मार्ग से छोटे वाहन, दोपहिया वाहन से चलना कठिन हो गया है। क्षेत्रवासियों ने बरसात होने से पहले इस मार्ग का पैच वर्क प्राथमिकता से पूरा करवाने की मांग उठाई है।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता योगेश वर्मा ने बताया कि इस मार्ग का करीब ढाई किमी क्षेत्र की सड़क के लिए बजट का प्रावधान हुआ है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद रामपुरघाट सड़क का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

पिछली बरसात में टूटी पांवटा साहिब देवीनगर से रामपुरघाट सड़क में छोटे वाहनों वी राहगीरों  का चलन

पिछली बरसात में टूटी पांवटा साहिब देवीनगर से रामपुरघाट सड़क में छोटे वाहनों वी राहगीरों का चलन

पिछली बरसात में टूटी पांवटा साहिब देवीनगर से रामपुरघाट सड़क में छोटे वाहनों वी राहगीरों  का चलन

पिछली बरसात में टूटी पांवटा साहिब देवीनगर से रामपुरघाट सड़क में छोटे वाहनों वी राहगीरों का चलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed