फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rampur news, kinnaur news, meting, voter, day, program,

Sirmour News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों पर की चर्चा

Thu, 18 Jan 2024 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
rampur news, kinnaur news, meting, voter, day, program,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में 25 जनवरी को मनाए जाने वाले 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन को लेकर वीरवार किन्नौर जिला के उपायुक्त सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने की। इसमें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सफल आयोजन की तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई । उपायुक्त किन्नौर ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालें हम है। जिला किन्नौर के आईटीडीपी भवन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें तेलंगी, कोठी, खवांगी, रिकांगपिओ-1 व 2, युवारंगी और शुदारंग पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, नागरिक समाज समूहों और स्वयं सेवी संस्थाओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 18-19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं को ऐपिक कार्ड वितरित किए जाएंगे। इस दौरान उपस्थितजनों को मतदान की महत्ता के लिए शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा बूथ लेवल अधिकारियों ने भी उनके संबंधित मतदाता केंद्रों पर शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान युवाओं और नए मतदाताओं को सशक्त करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को मतदान में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed