फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ram] sita laksman and hanumaan shobha yatra organised in dadhahu

Sirmour News: ददाहू में ऊंट पर सवार होकर पहुंचे भगवान राम, लक्ष्मण और सीता

Tue, 24 Oct 2023 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
ram] sita laksman and hanumaan shobha yatra organised in dadhahu
ददाहू में ऊंट पर सवार होकर पहुंचे भगवान राम, लक्ष्मण और सीता
विज्ञापन

भगवान राम की मधुर धुनों से गूंजा क्षेत्र, झांकियां बनीं मुख्य आकर्षण

50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, हर्षोल्लास से मनाया त्योहार

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। विजयदशमी का पर्व मंगलवार को ददाहू रेणुकाजी तीर्थ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बड़ी श्रद्धा का उल्लास के साथ बनाया गया। दशहरा पर्व को लेकर नव युवक मंडल ददाहू के सौजन्य से शाम को भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान आदि की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

इस दौरान ऊंटों पर सवार होकर भगवान राम, लक्ष्मण व सीता आदि की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस आयोजन को लेकर ददाहू नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
विज्ञापन


शोभायात्रा में हरियाणा के सरसावा से आए मशहूर ब्रास बैंड की धुनों से ददाहू नगरी भगवान राम के जयघोष से गुंज उठी। शोभायात्रा के बीच कलाकारों ने अनेकों करतब दिखाकर दर्शकों को हैरतअंगेज कर दिया। वहीं, भव्य आतिशबाजी भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद करीब 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावण के इस पुतले को तैयार करने के लिए सहारनपुर से विशेष कारीगरों को बुलाया गया था। इस मौके पर दर्शकों व श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नव युवक मंडल ददाहू की ओर से हलवा, कढ़ी-चावल व मटर पनीर आदि की छबीलें लगाकर भरपूर जलपान भी करवाया गया।


इस दौरान ददाहू का मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। इस भव्य आयोजन का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। आसपास के ग्रामीण इलाकों से हजारों की तादाद में दर्शक इस आयोजन को देखने ददाहू पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed