{"_id":"6ad8a105c6fd13afbf09d0b7","slug":"rajgarh-college-akshit-win-second-position-in-folk-dance-nahan-news-c-177-1-nhn1002-192149-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: लोकगीत एकल गायन में राजगढ़ कॉलेज के अक्षित प्रदेशभर में दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: लोकगीत एकल गायन में राजगढ़ कॉलेज के अक्षित प्रदेशभर में दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
लोकगीत एकल गायन में प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल करने वाले अक्षित ठाकुर को सम्मानित करतीं राज
-एचपीयू के अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव में 41 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप-2 में राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के विद्यार्थी अक्षित ने लोकगीत एकल गायन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। हमीरपुर महाविद्यालय में आयोजित इस युवा महोत्सव में प्रदेश के 41 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में अक्षित ने अपनी मधुर आवाज, सुरों की समझ और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दूसरा स्थान हासिल कर उन्होंने अपनी संगीत प्रतिभा का परिचय दिया। इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर ने अक्षित और संगीत विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सविता सहगल को बधाई दी। उन्होंने अक्षित की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए प्रतियोगिता की तैयारी में डॉ. सविता सहगल के मार्गदर्शन और प्रयासों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।-- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप-2 में राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के विद्यार्थी अक्षित ने लोकगीत एकल गायन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। हमीरपुर महाविद्यालय में आयोजित इस युवा महोत्सव में प्रदेश के 41 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में अक्षित ने अपनी मधुर आवाज, सुरों की समझ और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दूसरा स्थान हासिल कर उन्होंने अपनी संगीत प्रतिभा का परिचय दिया। इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर ने अक्षित और संगीत विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सविता सहगल को बधाई दी। उन्होंने अक्षित की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए प्रतियोगिता की तैयारी में डॉ. सविता सहगल के मार्गदर्शन और प्रयासों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन