{"_id":"65201f21cc2855b8ba0474b6","slug":"rajgargh-zone-win-volleyball-pratiyogita-nahan-news-c-177-1-ssml1028-9936-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: वॉलीबाल में राजगढ़ जोन विजेता और पांवटा जोन बना उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: वॉलीबाल में राजगढ़ जोन विजेता और पांवटा जोन बना उपविजेता
विज्ञापन
सनियो दीदग स्कूल में खेलकूद स्पर्धा के समापन पर शिक्षा मंत्री को चेक भेंट करते स्कूल प्रबंधन के
वॉलीबाल में राजगढ़ जोन विजेता और पांवटा जोन बना उपविजेता
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नवाजे खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता
सनियो दीदग स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद स्पर्धा का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनियो दीदग में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
शिक्षा मंत्री ने खेलकूद स्पर्धा के विजेता और उपविजेता बच्चों को भी पुरस्कृत किया। इसमें वॉलीबाल में राजगढ़ जोन विजेता और पांवटा जोन को उपविजेता के खिताब से नवाजा गया। कबड्डी में संगड़ाह जोन, खो-खो में नाहन जोन और बैडमिंटन व योग में राजगढ़ जोन को विजेता के रूप में पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने आयोजकों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य श्याम सिंह ने विद्यालय की मांगे भी उनके समक्ष रखी।
इस अवसर पर सानियो दीदग स्कूल प्रबंधन ने 11,000 रुपये का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद परमार, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
-- -- -