फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rainy weather in sirmaur

तूफान-आंधी ने मचाई तबाही, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं उड़ीं टीन की छतें

Sun, 13 Jun 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
rainy weather in sirmaur
नाहन/ नौहराधार/ पुरुवाला (सिरमौर)। सिरमौर जिले में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने कहर बरपा दिया है। जिलेभर में कई जगहों पर पेड़ गिर गए तो कहीं टीन की छतें उड़ गईं। ऊंचे इलाकों में फलों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। आडू और पलम समेत अन्य फसलें पेड़ से झड़ गई हैं। इससे बागवान बैकफुट पर आ गए हैं।
विज्ञापन

नाहन शहर के अमरपुर मोहल्ला में रात के समय आसमानी बिजली गिरने से आम के पेड़ की बड़ी शाखा टूट गई। वहीं, नगर परिषद कार्यालय के समीप भी पेड़ तूफान से गिरा। नाहन के विश्रामगृह की टीन की छत अस्पताल अस्पताल राउंड की सड़क पर आ गिरी। गनीमत यह रही है कि भारी भरकम टीन की छत से सड़क पर पार्क की गई करीब आधा दर्जन वाहनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

नाहन में ही कोर्ट रोड पर डीएफएससी कार्यालय के समीप भी एक भारी भरकम पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क किनारे ही गिर पड़ा। इसके अलावा भी कई जगहों पर छोटे-बड़े पेड़ गिरने की सूचना है। तूफान और बारिश के चलते बिजली व्यवस्था भी ठप हो गई, जिसकी बिजली बोर्ड के कर्मियों द्वारा समय रहते मरम्मत कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव युवक मंडल चढेऊ अध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि शिल्ला पंचायत के तहत चढेऊ गांव में बारिश और तूफान आने से बिजली के तार टूट गए हैं। गनीमत यह रही कि तार टूटने से गांव वासियों को जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि बिजली के तार लोगों के खेतों में गिर गए हैं। इससे किसानों को खेतों में काम करना भी मुश्किल हो गया है। नवयुवक मंडल के सचिव राहुल, कपिल, गौरव और मुकेश आदि ने बिजली बोर्ड से अनुरोध किया कि जल्द ही बिजली की लाइन को ठीक किया जाए ताकि आने वाले समय में गांव के लोगों को बिजली की परेशानी न हो।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजौली की सुरक्षा दीवार भी तूफान के कारण गिर गई। दीवार का एक हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो गया है। वहीं निर्मित साइकिल स्टैंड शेड भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। नाहन में शुक्रवार देर रात आयी तेज हवाओं और बारिश के बीच नया बाजार स्थित बलि निवास में बिजली गिरने से आम का पेड़ गिर गया है।
-------------------
बॉक्स के लिए
तूफान से उड़ी गरीब परिवार की छत
नौहराधार (सिरमौर) ग्राम चाड़ना में भारी तूफान में धंगु राम के मकान की छत उड़ गई। छत उड़ने से दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। खाने का सारा सामान भी भीगकर बर्बाद हो गया है। गनीमत यह रही कि इनका कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। छत उड़ने के बाद आधी रात को धंगु राम अपनी पत्नी को लेकर घर से बाहर निकल कर ओवरे में चले गए। पूरी रात ओवरे में गुजारी गई। पति-पत्नी गरीबी रेखा से नीचे रह रहे हैं। देखभाल करने वाला कोई नहीं है। खेती के लिए जमीन भी नहीं है। इनके पास 4 बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। पत्नी लंबी बीमारी के कारण एक साल से बिस्तर में है।
नायब तहसीलदार काकूराम ने बताया कि पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट का आकलन करने के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने पीड़ित को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

............
कलोहा शकेन स्कूल की छत भी उखड़ी
राजगढ (सिरमौर)। राजगढ़ विकास खंड के पझौता क्षेत्र में गत रात्रि आए तूफान से प्राथमिक पाठशाला कलोहा शकेन की छत उखड़ गई। वहीं, भवन को काफी नुकसान हो गया। राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत धनच मानवा के प्राथमिक विद्यालय कलोहा शकेन के भवन को तूफान से भारी नुकसान हुआ है। तूफान इतना तेज था कि विद्यालय की छत की चादरें उड़कर दूर- दूर तक पहुंच गई। यही नहीं तूफान से स्कूल की सीलिंग के साथ पिल्लरों का भी नुकसान हुआ है। पंचायत प्रधान रूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने पटवारी के साथ नुकसान का जायजा लिया है।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed