फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   quiz compition in school

Sirmour News: आर्यभट्ट की प्रांजल और प्रशांत ने जीती प्रश्नोत्तरी स्पर्धा

Thu, 14 Sep 2023 05:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Thu, 14 Sep 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
quiz compition in school
बनकला स्कूल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत करवाई स्पर्धासंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यालय के जमा एक और जमा दो कक्षा की विज्ञान संकाय की चार टीमों सीवी रमन, रामानुजम, डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम और आर्यभट्ट ने भाग लिया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आर्यभट्ट टीम पहले स्थान पर रही। डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। आर्यभट्ट टीम में प्रांजल व प्रशांत और डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम टीम मेंं अंजलि व कशिश प्रतिभागी रही।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी का संचालन जीव विज्ञान की प्रवक्ता रेणु ने किया। अंत में प्रधानाचार्य प्रीति तंवर और उपप्रधानाचार्य नवनीत वर्मा ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य प्रीति तंवर ने भविष्य में अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कुलदीप ठाकुर, रीता जोशी, कुमारी टीना पराशर आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed