{"_id":"696e17ce8556cdb3140dec66","slug":"program-in-rvn-school-dadhahu-nahan-news-c-177-1-nhn1002-170021-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हाय री मेरिए जौंसारिए ...की प्रस्तुति ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हाय री मेरिए जौंसारिए ...की प्रस्तुति ने बांधा समां
विज्ञापन
आरवीएन स्कूल ददाहू में स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू ने मनाया 36 वां स्थापना दिवस
संवाद न्यूज
ददाहू (सिरमौर)। आरवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू ने सोमवार को अपना 36वां स्थापना दिवस समारोह मनाया। इसमें बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। समारोह के मुख्यातिथि भाजपा मंडल ददाहू के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया।
दसवीं कक्षा की छात्रा दृष्टि व चारवी ने पंजाबी गीत पर नृत्य की मनभावन प्रस्तुति दी। नन्हीं छात्रा मोक्षिका ने हाय री मेरिए जौंसारिए पहाड़ी लोकगीत पर नृत्य करके सभी का दिल जीता। अमायरा ने तेरे प्यार में मरे पड़े हरियाणवी गीत पर तालियां बटोरीं। इसके अतिरिक्त भी बच्चों ने पहाड़ी, फिल्मी, पंजाबी व हरियाणवी गीतों से समां बांधे रखा।
प्रधानाचार्य बृजेश ठाकुर ने स्कूल की 36 वर्षों की गतिविधियों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर स्कूल की प्रबंध निदेशक मनजीत ठाकुर सहित स्कूल के अन्य अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
संवाद