Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Event on 'Green Diwali' held at Majra School; students planted saplings.

Sirmour News: माजरा स्कूल में हरित दिवाली पर कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने रोपे पौधे

Fri, 06 Nov 2026 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 06 Nov 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
Event on 'Green Diwali' held at Majra School; students planted saplings.
माजरा स्कूल में शिक्षकों के साथ पोस्टरों के जरिये पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते विद्यार्थी। स्
नाहन/धौलाकुआं (सिरमौर)। स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा में कॉमर्स क्लब के तत्वावधान में हरित दिवाली को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के उद्देश्य से दीपक निर्माण और चित्रकला प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन

दीपक निर्माण में विद्यार्थियों ने आकर्षक दीये तैयार किए, जबकि चित्रकला के जरिए पर्यावरण संरक्षण व हरित दिवाली के महत्व को दर्शाया। प्रधानाचार्या रितु भारद्वाज ने विद्यार्थियों से पर्यावरण अनुकूल त्योहार मनाने, पौधों की देखभाल करने और समाज में प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कॉमर्स क्लब ने विद्यालय में एक प्लास्टिक कलेक्शन बैंक की शुरुआत भी की। इसके जरिए स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को प्लास्टिक कचरा खुले में फेंकने के बजाय निर्धारित बैंक में एकत्र करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि परिसर को प्रदूषण मुक्त रखा जा सके। कार्यक्रम में क्लब प्रभारी डॉ. कुशल मित्तल, विनीता कुमारी, सुरेंद्र सिंह, बलबीर चौधरी और अलका खंडूजा सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed