{"_id":"691c5ff80255b590b60c93b2","slug":"progra-on-drugs-jagruta-in-chaugan-maidan-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-164896-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध नशे के खिलाफ सिरमौर पुलिस की बेहतरीन कार्रवाई : अजय सोलंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध नशे के खिलाफ सिरमौर पुलिस की बेहतरीन कार्रवाई : अजय सोलंकी
विज्ञापन
नाहन चौगान में पुलिस की तरफ से आयोजित नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यकम में पुलिस बैंड के गानों पर
हारमनी ऑफ द पाइन्स आरकेस्ट्रा समूह के गानों पर नाहन चौगान में जमकर थिरके सैकड़ों छात्र
सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस जहां अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर उनकी नशे के कारोबार से बनाई गई संपत्ति को जब्त कर जड़ से खत्म करने में लगी है। इसके साथ ही इस अभियान में आम लोगों को शामिल कर अवैध नशे खासकर चिट्टे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करने को लेकर काम कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को ऐतिहासिक चौगान नाहन में भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पुलिस की तरफ से किया गया।
कार्यक्रम में नाहन के विधायक अजय सोलंकी बतौर मुख्यातिथि तथा उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। विधायक अजय सोलंकी ने जिला सिरमौर में पुलिस की तरफ से नशे की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की।
उन्होंने कहा कि सिरमौर पुलिस ने हाल ही में जिले के बड़े नशे के सौदागरों को न केवल सलाखों के पीछे पहुंचाया बल्कि उनकी करीब 4.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जो नशे के कारोबार से बनाई गई थी, को भी जब्त किया गया। इसके अलावा तीन सालों की अपेक्षा इस साल अभी तक 156 मामले दर्ज कर 227 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि समाज में नशे जैसी बुराई और कुरीति को केवल पुलिस आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर खत्म नहीं कर सकती, इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आने की जरूरत है। सभी के सहयोग से नशे पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित युवाओं को पिट एनडीपीएस अधिनियम 1988 की जानकारी भी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध सचेत रहने तथा नशा करने वालों को भी परामर्श के साथ सहायता प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है।
इस दौरान उपायुक्त प्रियंका वर्मा और एएसपी योगेश रोल्टा ने भी युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रहने और आसपास नशे का कारोबार करने वालों की जानकारी पुलिस को देने का आह्वान किया। पुलिस चौकी प्रभारी गुन्नूघाट, नाहन सुरेश मेहता ने भी नशे के विरुद्ध जागरूकता संदेश प्रस्तुत किया।
..........बाक्स...........
हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाइन्स के गानों पर झूमे सैकड़ों छात्र
कार्यक्रम का आकर्षण हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाइन्स रहा। समूह के सदस्यों ने नशे के खिलाफ तैयार किए गए गाने, से नो टू ड्रग्स, नशा मुक्त बनाना है के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश दिया। इसके बाद हिंदी, पंजाबी व पहाड़ी गानों की एक के बाद एक झड़ी लगाई। गानों ने सभी छात्रों को झूमने पर विवश कर दिया। छात्रों की तरफ से मिल रहे सहयोग व जोश ने समूह के सदस्यों में भी जोश भर दिया और उन्होंने बेहतरीन प्रस्तुति दी। सैकड़ों छात्रों के साथ विधायक अजय सोलंकी व अन्य अतिथियों ने नाटी डाली। छात्रों ने जमकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।