फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pratiyogita in padmavati college

Sirmour News: पोस्टर मेकिंग में सानिया और निबंध लेखन में संस्कृति ने पाया प्रथम स्थान

Tue, 07 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
pratiyogita in padmavati college
माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्वास्थ्य दिवस आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत: 
-माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन
विज्ञापन


-मेडिकल कॉलेज टांडा में स्वास्थ्य देखभाल को लेकर लोगों को किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से स्किट, माइम और सीपीआर डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, क्विज, डिबेट, पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में सोनिका, सपना व प्रेषा प्रथम, रितिका, प्रांजली व शीतल द्वितीय स्थान पर रहीं। क्विज प्रतियोगिता में टीम ए की संस्कृति, वैभवी, साक्षी ने पहला और टीम डी की साक्षी, कीर्ति, मोक्षिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वादविवाद प्रतियोगिता में टीम बी की श्रेया, सबा, आयशा, अंशिका विजेता रही। पोस्टर मेकिंग में सानिया प्रथम और कोमल द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


निबंध लेखन में संस्कृति ने प्रथम और परविंद्र कौर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त पोस्ट बेसिक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम आयोजित कर आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद सांगल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शबरतन, जिला स्वास्थ्य शिक्षिका कोमल चौहान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहित, क्लस्टर समन्वयक अंकित शर्मा, कॉलेज के चेयरमैन अनिल जैन ने प्राचार्य रिजी घीवरगीज ने आदि मौजूद रहे।


---इनसेट

आस्था स्कूल नाहन में जांचा बुजुर्गों का स्वास्थ्य

नाहन। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से आस्था स्कूल नाहन में विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर 31 के करीब बुजुर्गों की बीपी, शुगर व अन्य बीमारियों की जांच की गई। साथ ही उन्हें बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने क्षय रोग उन्मूलन व गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों के कारण और बचाव बताए। संवाद

माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्वास्थ्य दिवस आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत: 

माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्वास्थ्य दिवस आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत: 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed