फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   posaahaar divas celebrated in deed ghalut panchyat

हम पोषाहार से ही रह सकते हैं स्वस्थ : प्रोमिला

Fri, 22 Sep 2023 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
posaahaar divas celebrated in deed ghalut panchyat
पच्छाद के दीद घलूत गांव में पोषण अभियान के तहत आयोजित शिविर में मौजूद महिलाएं व बच्चे। स्रोत: स
सचित्र
विज्ञापन

हम पोषाहार से ही रह सकते हैं स्वस्थ : प्रोमिला

दीद घलूत पंचायत में मनाया गया पोषाहार दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत दीद घलूत में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण अभियान के तहत पोषाहार दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान प्रोमिला शर्मा ने की। जबकि पर्यवेक्षिका सरला कुमारी और शिक्षिका रेखा चौहान और दीक्षा शर्मा ने महिलाओं को पोषाहार के बारे में जागरूक किया। पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र नौहरा में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पकवान धिंधड़े, घिये का हलवा व लुश्के का स्वाद सभी ने चखा।

इसके अलावा हरी सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। पंचायत प्रधान प्रोमिला शर्मा ने कहा कि आज सही पोषाहार न लेने के कारण हम कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में सभी को उचित व साफ-सुथरे आहार का विशेष ध्यान रखना होगा। तभी हम स्वस्थ रह सकते हैं।
विज्ञापन


नौहरा स्कूल की शिक्षिका रेखा चौहान ने भी महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों का लाभ उठाएं और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। इस मौके पर नौहरा स्कूल के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed