Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Poor state of affairs at Nahan Medical College; injured patients forced to get tests worth thousands done at p

सिरमाैर: नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाली, घायलों को निजी लैब में करवाने पड़े महंगे टेस्ट, परिजनों का गुस्सा फूटा

Fri, 06 Nov 2026 08:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Nov 2026 08:01 PM IST
सार

सिरमाैर जिले के डूंगाघाट सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को मेडिकल कॉलेज नाहन में बेहतर इलाज नहीं मिला। 

विज्ञापन
Poor state of affairs at Nahan Medical College; injured patients forced to get tests worth thousands done at p
नाहन में घायलों के परिजनों का गुस्सा फूटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के डूंगाघाट सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को मेडिकल कॉलेज नाहन में बेहतर इलाज नहीं मिला। उन्हें सीटी स्कैन समेत जरूरी जांचों के लिए निजी अस्पतालों और लैब के चक्कर काटने पड़े। जांच पर हजारों रुपये खर्च करने के बाद देर शाम परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे में घायल नौ लोगों में से सात को सिविल अस्पताल सराहां से मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि गंभीर मरीजों के आवश्यक टेस्ट अस्पताल में नहीं हो पाए। डॉक्टरों ने जांच की पर्चियां थमा दीं, जिससे उन्हें निजी संस्थानों का रुख करना पड़ा। कुछ जांचों पर करीब 300 रुपये खर्च हुए, जबकि सीटी स्कैन के लिए 11 हजार रुपये तक चुकाने पड़े। सोहन सिंह समेत अन्य लोगों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में रोष जताया। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में अस्पताल में ही जांच सुविधा मिलनी चाहिए। लोगों ने सवाल उठाया कि जिला के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान में सुविधाएं न होने पर गरीब मरीज कहां जाएं। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिले के दिग्गज नेताओं को भी कटघरे में खड़ा किया।

विज्ञापन

विज्ञापन
Trending Videos

रेडियोलॉजी विभाग में चिकित्सक नहीं
मेडिकल कॉलेज का रेडियोलॉजी विभाग पिछले करीब तीन महीने से चिकित्सक के बिना चल रहा है। इसके चलते सीटी स्कैन सहित विभाग की अन्य जांच सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सिरमौर ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भी निजी अस्पतालों में जांच करवानी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की चिकित्सा अधीक्षक रेणु चौहान ने यह स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि चिकित्सक की तैनाती का मामला सरकार के पास लंबित है।

विज्ञापन

राजनीतिक प्रतिनिधित्व के बावजूद बदहाली
सोहन सिंह ने बताया कि सिरमौर जिले का प्रदेश की राजनीति में खास प्रतिनिधित्व है। कांग्रेस और भाजपा दोनों के प्रदेशाध्यक्ष सिरमौर से संबंध रखते हैं। जिले से सांसद और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। बावजूद इसके, जिला के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने सवाल उठाया कि बड़े पदों पर बैठे नेताओं के होते हुए भी व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं हो रहा।

विज्ञापन

सरकार के पास लंबित है चिकित्सक की तैनाती का मामला
उधर, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान ने स्वीकार किया कि रेडियोलॉजी विभाग में चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण सीटी स्कैन सहित विभाग की अन्य जांच सेवाएं प्रभावित हुई हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सक की तैनाती का मामला सरकार के पास है। चिकित्सक की नियुक्ति होने के बाद ही इस समस्या का समाधान हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed