{"_id":"64d9285b60f1a9a69d042057","slug":"ponta-silai-nh-open-to-vehicle-and-clear-in-kachi-dank-nahan-news-c-177-1-ssml1029-5984-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा-शिलाई एनएच पर आवाजाही बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा-शिलाई एनएच पर आवाजाही बहाल
विज्ञापन
कच्ची ढांग में सड़क बंद होने पर बच्चे को लेकर पैदल गुजरता एक युवक। संवाद
पांवटा-शिलाई एनएच पर आवाजाही बहाल
सिरमौर जिले में सात सड़कें अभी भी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/सतौन (सिरमौर)। पांवटा-शिलाई एनएच पर कच्ची ढांक में रविवार शाम पांचवें दिन आवाजाही बहाल हो गई है। एनएच पर कच्ची ढांक के पास भारी भूस्खलन के चलते सड़क बंद थी। सड़क के बहाल होने से 60 पंचायतों के लोगों ने राहत की सांस ली है।
एनएच के निर्माण कार्य में लगी कंपनी की मशीनों ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को बहाल करवाया। इससे पहले लोग पैदल ही अपने गंतव्यों तक पहुंच रहे थे। उधर, सिरमौर जिले में अभी भी सात सड़कों पर आवाजाही ठप पड़ी है। इनमें नाहन की दो, पांवटा की दो, शिलाई की दो और संगड़ाह की एक सड़क शामिल हैं।
-- -
मूसलाधार बारिश ने फिर बढ़ाई मुश्किलें
शनिवार रात्रि और रविवार दोपहर बाद जिले के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश ने फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। भारी भूस्खलन से नाहन को पेयजल आपूर्ति करवाने वाली गिरि पेयजल योजना धौण के पास विभिन्न जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि जलशक्ति विभाग के कर्मचारी मरम्मत के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन बारिश के चलते कार्य नहीं हो पाया। अधिशासी अभियंता नाहन मंडल आशीष राणा ने बताया कि अब मरम्मत का कार्य सोमवार को होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह पानी की उपयोग जरूरत अनुसार करें।