{"_id":"6544eb99e47b665cfb0b1fc4","slug":"ponta-kalaambh-nh-will-be-built-fourlane-nahan-news-c-177-1-ssml1027-12001-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: फोरलेन बनेगा 57 किमी लंबा कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच-07","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: फोरलेन बनेगा 57 किमी लंबा कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच-07
विज्ञापन
कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 । संवाद
फोरलेन बनेगा 57 किमी लंबा कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच-07
एनएचएआई ने सर्वे के लिए किए 8 करोड़ रुपये के कंसल्टेंसी टेंडर
चंडीगढ़-देहरादून के लिए और आसान होगा सफर, बनेगी डीपीआर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। देहरादून और चंडीगढ़ को जोड़ने वाले पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 को फोरलेन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। फोरलेन बनने से इस नेशनल हाईवे पर सफर और भी आसान हो जाएगा। पांवटा से कालाअंब की दूरी 57 किलोमीटर है।
एनएचएआई ने इस नेशनल हाईवे के सर्वेक्षण के लिए 8 करोड़ रुपये के कंसल्टेंसी टेंडर अवार्ड कर दिए हैं। प्राधिकरण ने इस कार्य को भोपाल की एक लायंस नामक फर्म को सौंपा है। जल्द ही कंपनी एनएच का सर्वे शुरू करेगी। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी जिसे मंत्रालय को भेजा जाएगा।
बता दें कि भारत सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से इस एनएच को फोरलेन बनाने की पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। एनएच पर पांवटा साहिब को जोड़ने वाले उत्तराखंड क्षेत्र के कुल्हाल-देहरादून फोरलेन बनाने का कार्य प्रगति पर चला हुआ है।
विज्ञापन
इस एनएच पर अब हिमाचल से होकर गुजरने वाला 57 किलोमीटर का हिस्सा अभी डबल लेन है जिसको फोरलेन बनाए जाने को लेकर टेक्निकल टेंडर किए जा चुके हैं।
इस फोरलेन के बनने के बाद औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब और कालाअंब की ट्रांसपोर्टेशन की समस्या का समाधान होगा। सर्वेक्षण के बाद साफ होगा कि इस एनएच की जद में कितने घर और दुकानों समेत निजी और सरकारी संस्थान आएंगे।
बहरहाल ये जिले का पहला फोरलेन होगा जो व्यापारिक व परिवहन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होगा। अभी जिले में चार नेशनल हाईवे हैं, जिनकी दूरी 262 किलोमीटर है। इस एनएच के अलावा जिले में 78 किलोमीटर लंबा नाहन-कुमारहट्टी एनएच 907ए और सात किलोमीटर लालढांक-बात्ता चौक एनएच-907 है। इसके अलावा पांवटा-शिलाई एनएच 707 का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
एनएच के अधिशासी अभियंता नरेंद्र वर्मा ने बताया कि एनएच को फोरलेन बनाने के लिए कंसल्टेंसी टेंडर किए जा चुके हैं। ये टेंडर मध्यप्रदेश के भोपाल की एक कंपनी के नाम हुए हैं। इसका टेक्निकल सर्वे पूरा होने के बाद डीपीआर बनेगी।