{"_id":"616336ce8ebc3e87517e706c","slug":"ponta-acedemy-win-criket-match-nahan-news-sml3867934200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा अकादमी ने सराहां को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा अकादमी ने सराहां को चार विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में रविवार को पांवटा और सराहां क्रिकेट अकादमी टीम के बीच मैच खेला गया जिसमें एचपीसीए की पांवटा साहिब क्रिकेट अकादमी टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। मैच में हार्दिक ने 55, अभिनव ने 53 और देवांश ने 37 रनों की शानदार पारी खेली।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सराहां की टीम ने 30 ओवर में 168 का स्कोर बनाया। सराहां टीम की तरफ से हार्दिक ने 55, देवांश ने 37 और वासु ने 11 रन बनाए। पांवटा साहिब टीम की तरफ से माधव, जेपी सिंह और हार्दिक शर्मा ने दो- दो विकेट लिए।
जवाब में पांवटा की टीम ने 28 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 169 रनों के लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पांवटा क्रिकेट अकादमी की तरफ से अभिनव ने 53, आदित्य शर्मा ने 36, उदीश शर्मा ने 20 लक्की सिंह ने 17 और जेपी सिंह ने नाबाद 6 रन का योगदान दिया। सराहां टीम की तरफ से हार्दिक, वासु, उज्ज्वल और आर्यन ने एक-एक विकेट लिया।