{"_id":"5ef37aa68ebc3e43382fe889","slug":"political-nahan-news-sml3365214188","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा निभा रही चुनाव से पहले किए वादे : सुरेश भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा निभा रही चुनाव से पहले किए वादे : सुरेश भारद्वाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब विधानसभा की वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता और प्रदेश शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज व विधायक पावंटा सुखराम चौधरी ने संबोधित किया। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए वो पूरे किए हैं। तीन तलाक, सिविल कोड बिल तथा राम मंदिर निर्माण करवाने का वादा पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और कोरोना काल में सरकार के प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को आज 67 वर्ष बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनने और मोदी जी के कुशल नेतृत्व मिलने के बाद साकार किया जा रहा है जिसे गृह मंत्री अमित शाह ने अमलीजामा पहनाया। एक साल के इस कार्यकाल में मोदी सरकार ने नामुमकिन लगने वाले काम किए हैं जिसमें तीन तलाक बिल हो, सिविल कोड तथा राम मंदिर बनाने की बात हो...मोदी सरकार हर जगह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरी हैं।
मोदी सरकार सीमाओं की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से तत्पर हैं। चाहे वो पाक सीमा हो चाहे तिब्बत-चीन बॉर्डर। दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा हैं। उन्होंने चीन को दिए जवाबी हमले पर कांग्रेस की भूमिका को जमकर लताड़ लगाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बीच सरकार ने बेहतर प्रबंध किए ताकि फंसे लोगों को घरों तक पहुंचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अढ़ाई वर्ष में चहुंमुखी विकास किया हैं। विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि पांवटा के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना से निपटने को अच्छा काम किया है। घर-घर जाकर राशन, सैनिटाइजर व मास्क का वितरण किया।