{"_id":"615deeb28ebc3e05e62198c9","slug":"political-event-in-nahan-sirmaur-nahan-news-sml3863677145","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश सरकार को किया जाए बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश सरकार को किया जाए बर्खास्त
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय नाहन के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ प्?
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन(सिरमौर)। जिला कांग्रेस कमेटी ने महामहिम राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल नाहन में उपायुक्त से मिला। इस दौरान जिला अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय बहादुर, रेणुका विधायक एवं पूर्व सीपीएस विनय कुमार, पूर्व विधायक पांवटा किरनेश जंग, अजय सोलंकी, दलीप चौहान, इकबाल मोहम्मद, योगेश गुप्ता, चैन सिंह, ज्ञान चंद मंडल अध्यक्ष, जगदर्शन चौधरी, एससी सैल के जिला अध्यक्ष गुरदयाल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उपमा धीमान, नाहन मंडल की अध्यक्षा बिलकिश बेगम, कविता सिंह, मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा आदि ने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति को बताया कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में जिस तरह से गाड़ी के नीचे किसानों को कुचला गया वह झकझोर कर रख देने वाला है।
देश के अन्नदाता के साथ ऐसा बर्ताव कभी माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि किसानों की हत्या मामले में सरकार के मंत्री तक पर आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले के सभी दोषियों को सख्त सजा दी जाए और यूपी सरकार को बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
-----बाक्स
हत्याकांड में शामिल नेताओं को मिले सजा : एनएसयूआई
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की हत्या मामले में एनएसयूआई का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्त से मिला। जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा की अगुवाई में उन्होंने एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम उनको सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा, अतुल चौहान, शुभम शर्मा, राहुल शर्मा, विनोद ठाकुर, अंकित, हंसराज, वरुण आदि ने राष्ट्रपति से इस हत्याकांड में शामिल सभी नेताओं को सख्त सजा देने की मांग की।