फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   police retired employees meeting

Sirmour News: लाभांशों, डीए किस्त, एरियर और मेडिकल बिलों की अदायगी शीघ्र की जाए

Wed, 08 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
police retired employees meeting
17 को जिलास्तर के सभी विभागों की संयुक्त संघर्ष समिति के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में होंगे शामिल
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संगठन की मासिक बैठक आयोजित

संवाद न्यूज़ एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संगठन जिला सिरमौर की पुलिस लाइन छठी आईआरबीएन धौलाकुआं की मासिक बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश चंद चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 32 सदस्यों ने भाग लिया और मांग की है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार मिलने वाले सभी लाभांशों, डीए किस्त , एरियर और मेडिकल बिलों की अदायगी शीघ्र की जाए।


बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने विस्तृत चर्चा के उपरांत निर्णय लिया कि सरकार की ओर से उपरोक्त मांगों को पिछले करीब तीन साल से पूर्ण नहीं किया है, इसके चलते अब 17 अक्तूबर को जिलास्तर पर सभी विभागों की संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। संगठन के सभी सदस्यों का आह्वान किया है कि उपरोक्त धरना-प्रदर्शन में सभी सदस्य भाग लें ताकि सरकार को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए चेताया जा सके।
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed