फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   police recuirment in sirmour

फोन ही नहीं लॉकेट, ताबीज, घड़ी भी उतरवाएं

Sun, 08 Sep 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
police recuirment in sirmour
कालाअंब (सिरमौर)। हिमालयन कॉलेज कालाअंब में रविवार को पुख्ता प्रबंधों और कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस की सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हुई। 12 से एक बजे तक हुई इस परीक्षा के लिए सुबह आठ बजे ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। लेकिन, परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को दो जगह तलाशी अभियान से गुजरना पड़ा। वहीं, एडमिट कार्ड लेने में भी परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थी घंटों तक लाइन में लगे रहे। परीक्षा में 66 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे जबकि 2453 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। हिमालयन कॉलेज के चार ब्लॉक में यह परीक्षा ली गई।
विज्ञापन

सभी परीक्षा हॉलों में जैमर लगाए गए थे ताकि इंटरनेट सेवा किसी भी सूरत में कार्य न करें। वहीं, किसी भी तरह के इलेक्ट्रानिक उपकरण परीक्षा केंद्र में लेकर जाने नहीं दिए गए। गेेट के बाहर ही जोरदार तलाशी ली गई। मोबाइल फोन, लॉकेट, ताबीज, घड़ी और अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अभ्यर्थियों को बाहर ही रखने पड़े। परीक्षा हॉल में सिर्फ बॉल पेन, पेपर बोर्ड, आईडी प्रूफ, एक लेटेस्ट कलर फोटो और एडमिट कार्ड को लेकर जाने की ही अनुमति दी गई। चेकिंग के दौरान अभ्यर्थियों के जूते भी उतरवाए गए। अच्छी तरह चेकिंग करने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने स्वयं सारी व्यवस्था का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। हिमालयन संस्थान के बाहर बेरिकेड्स लगाए गए थे। यहां से केवल अभ्यर्थियों को ही परीक्षा भवन में जाने की अनुमति दी गई। उनके साथ आए अभिभावकों को संस्थान के मुख्यद्वार से लगभग 50 मीटर दूर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परीक्षा केंद्र हिमाचल व हरियाणा की सीमा पर होने के कारण हरियाणा पुलिस ने भी अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए।
एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि परीक्षा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। परीक्षा हॉल में ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों को भी इलेक्ट्रानिक उपकरण लेकर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि 2453 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी जबकि 66 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।
क्या बोले अभ्यर्थी
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों में सुखविंदर, सर्वजीत, हरमीक सिंह, अखिल, विशु, मोनिका, पूजा, नेहा व अमित कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र पहले की अपेक्षा काफी सरल था। गणित के प्रश्न इस बार सरल थे। लिखित परीक्षा पहले से अधिक अच्छी हुई है। परीक्षा के प्रबंध बहुत ही सुनियोजित ढंग से किए गए थे। उन्हें अब परिणाम आने का बेसब्री से इंतजार है।

प्रचंड गर्मी में छूटे पसीने
भर्ती के लिए परीक्षा का समय 12 से एक बजे निर्धारित किया गया था। चेकिंग में समय अधिक लगने की संभावना के चलते अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे ही बुलाया गया था। पुलिस ने पहले ही तैयारी कर ली थी। आठ से 12 बजे तक अभ्यर्थियों को कालाअंब में प्रचंड गर्मी में दिक्कतें हुईं। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद एडमिट कार्ड बनें। फिर चेकिंग हुई और अंदर जाकर पुन: चेकिंग की गई। इसके बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा हॉल में प्रवेश कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed