फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   police recruitment dates changes

सिरमौर पुलिस भर्ती की तिथियों में हुआ फेरबदल

Fri, 18 Mar 2016 07:21 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Fri, 18 Mar 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
police recruitment dates changes
पुल‌िस - फोटो : AnilDogra/AmarUjala

 जिला सिरमौर में 98 पुरुष एवं 24 महिला कांस्टेबलों को भर्ती करने की प्रक्रिया की तिथि में फेरबदल किया गया है। शारीरिक प्रवीणता परीक्षा जो 26 से 30 मार्च के बीच निर्धारित की गई थी उसे प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया गया है। अब यह भर्ती प्रक्रिया 29 अप्रैल से 3 मई के बीच निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने शुक्रवार को यहां बताया कि आवेदन कर चुके सभी अभ्यर्थियों को भर्ती की तिथियों का ब्योरा अलग से उनके स्थायी निवास पते पर काल लेटर के माध्यम से भेजा जा रहा है। एसपी ने बताया कि सभी पात्र उम्मीदवारों को काल लेटर उनके द्वारा फार्म में दर्शाए गए स्थायी पते पर भेजे जा रहे हैं। यदि किसी उम्मीदवार को काल लेटर नहीं मिलता है तो वह भी शारीरिक प्रवीणता परीक्षा में भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय नंबर-01702-222557 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

-------------
बाक्स...
1 रोजगार कार्यालय नाहन के सभी पुरुष-महिला उम्मीदवारों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा 29 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे शुरू होगी।
2. रोजगार कार्यालय पांवटा के सभी महिला-पुरुष उम्मीदवारों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा 30 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे शुरू होगी।
3. रोजगार कार्यालय शिलाई-कमरऊ के सभी महिला-पुरुष उम्मीदवारों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा 1 मई सुबह 7:30 बजे शुरू होगी।
4. रोजगार कार्यालय संगड़ाह एवं राजगढ़ के सभी महिला-पुरुष उम्मीदवारों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा 2 मई को सुबह 7:30 बजे शुरू होगी।
5 रोजगार कार्यालय सराहां के सभी महिला-पुरुष उम्मीदवारों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा 3 मई सुबह 7:30 बजे शुरू होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed