फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   police arrested two people

2.35 लाख उड़ाने वाले दो शातिर दिल्ली से गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Fri, 19 Feb 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
police arrested two people

 जिला पुलिस ने एक बार फिर से नाहन में तीन सनसनीखेज मामलों के 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कालाअंब पुलिस ने दो मामले जबकि पांवटा पुलिस ने एक संगीन मामले को 24 घंटे के भीतर ही सुलझाकर दो नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 17 जनवरी 2016 को कालाअंब थाने में अंबाला निवासी पुनीत बत्रा ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा था कि कालाअंब के समीप उसकी गाड़ी को पेंचर कर उससे एक सूटकेस, लैपटॉप और एक बैग जिसमें जरूरी कागजात एवं चेकबुक थी के अलावा 2.35 लाख नकद व सेमसंग टैब चोर उड़ा ले गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की जिसमें उप निरीक्षक जयदेव, मुख्य आरक्षी भगवती प्रसाद, आरक्षी जसविंदर, मुख्य आरक्षी चालक अशोक कुमार शामिल थे। टीम ने संलिप्त गैंग के दो आरोपी सूर्या एवं शिवा को दिल्ली के इंद्रपुरी से पकड़ा। दोनों आरोपी चेन्नई के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से एक आर्टिका कार भी बरामद की गई है। एसपी ने कहा कि इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे मामले में माजरा से दो नाबालिग लड़कियों को बीते वीरवार को भगाने वाले दो आरोपी आमिर खान (20) एवं सलमान (19) को पंजाब के जालंधर से 24 घंटे से पहले शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से अपहरित दोनों नाबालिग लड़कियों को भी बरामद कर लिया है। माजरा पुलिस की छापेमारी टीम में सहायक उप निरीक्षक देवी राम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था जिन्होंने 24 घंटे से पहले यह सफलता प्राप्त की। अपहरित नाबालिगों को उनके परिजनों के हवाले किया जा रहा है।

बाक्स....
कालाअंब में जिस्मफरोशी के मामले में दो पकड़े
कालाअंब थाना क्षेत्र के तहत वीरवार रात को गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी विनोद कुमार धीमान के नेतृत्व में गठित टीम ने कालाअंब के एक निजी होटल में जिस्मफरोशी मामले में हरियाणा के दो दलालों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उनके चुंगल में फंसी पंजाब की एक युवती को छुड़ाया गया। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि दलालों के पास से एक गाड़ी व जाली ग्राहक के माध्यम से दी गई 4 हजार रुपये की राशि भी बरामद की गई। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि माजरा से नाबालिग छात्राओं को भगाने एवं कालाअंब देह व्यापार का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे से पहले ही किया। जबकि कालाअंब में एक माह पूर्व लाखों रुपये चुराने वाले शातिरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed