फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pipe line damage and water leakage in shamsergargh irrigation scheme pipeline in purowala ponta sahib-farmers facing problem

शमशेरगढ़ सिंचाई योजना की पाइप में पानी रिसाव से किसान परेशान

Wed, 04 May 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
pipe line damage and water leakage  in shamsergargh irrigation  scheme pipeline in purowala ponta sahib-farmers facing problem
पुरुवाला (सिरमौर)। जलशक्ति विभाग पुरुवाला के अंतर्गत गिरि नदी किनारे बनी शमशेरगढ़ उठाऊ सिंचाई योजना खस्ताहाल हो चुकी है। डेढ़ किलोमीटर लंबी इस योजना की पाइप लाइन गल-सड़ चुकी है। इससे जगह-जगह पानी लीकेज हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस योजना का 60 से 70 फीसदी पानी व्यर्थ बह रहा है।
विज्ञापन

शमशेरगढ़ गांव की किसान विकास समिति सरकार से कई बार 10 इंच की अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाने की मांग कर चुकी है लेकिन उनकी मांग अभी तक अधूरी ही है। गौरतलब रहे कि शमशेरगढ़ और डोरियोंवाला गांवों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 1994-95 में यह योजना स्थापित की गई थी।
विज्ञापन

किसान विकास समिति के सदस्य नरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, आदेश शर्मा, महेंद्र सिंह, बनवारी लाल, जगीरी राम, दिनेश कुमार, राधा किशन आदि ने बताया कि सिंचाई योजना पुरानी होने के कारण खस्ताहाल हो चली है। यह योजना 250 बीघा खेतों की सिंचाई के लिए स्थापित की गई थी। आज मात्र एक 50 एचपी की मोटर के भरोसे 250 बीघा जमीन की सिंचाई का जिम्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लाइन कई जगह से गल-सड़ गई है। इसमें 18 जगह से लीकेज चल रही है। कई जगह से पाइप जमीन से बाहर आ चुकी हैं। इससे इस योजना का 60 से 70 फीसदी पानी व्यर्थ बह रहा है। इससे जमीन भी दलदली हो रही है और उसकी उपजाऊ क्षमता नष्ट हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस सिंचाई योजना की पाइप बदली जाए। यहां10 इंच की पाइप बिछाई जानी चाहिए।

जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता देवानंद पुंडीर ने बताया कि सिंचाई योजना की पाइप
लाइन जर्जर हालत में है। नई पाइप की मंजूरी मिलने तक पुरानी पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य ठेकेदार को दे दिया गया है। एक-दो दिन के भीतर पूरी मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed